नारी शक्ति पुरस्कार 2020 के लिए आवेदन मांगे

भारत में महिलाओं के लिए सब से उच्च सिविलय अवार्ड नारी शक्ति पुरुस्कार के लएि मांगा गया आवेदन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:37 PM (IST)
नारी शक्ति पुरस्कार 2020 के लिए आवेदन मांगे
नारी शक्ति पुरस्कार 2020 के लिए आवेदन मांगे

जागरण संवाददाता, कपूरथला : भारत में महिलाओं के लिए सब से उच्च सिविलय अवार्ड 'नारी शक्ति पुरुस्कार 2020' के लिए केंद्रीय महिला और बाल विकास विभाग ने आवेदन मांगा है। इस बारे में डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण तथा उनके उत्थान के लिए समर्पण भावना से काम करने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जाएगा तथा आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर यह सम्मान वितरित किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस पुरुस्कार के लिए प्रार्थनापत्र निजी तौर पर तथा संस्था की तरफ से दिया जा सकता है। निजी तौर पर आवेदक की आयु 25 साल से कम नहीं होनी चाहिए और संस्था के मामलो में कम से कम पांच साल का अनुभव अपेक्षित है। पुरस्कार के लिए केवल आनलाइन प्रार्थनापत्र ही स्वीकार किये जाएंगे और अंतिम तारीख 31 जनवरी है। इस के इलावा और ज्यादा जानकारी के लिए महिला और बाल विकास मंत्रालय की वैबसाइट देखी जा सकती है। बीकानेर पोर्टल पर 31 जनवरी तक कोई भी योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।

chat bot
आपका साथी