अमरीक टिब्बी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान नियुक्त

अमरीक सिंह टिब्बी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 02:14 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 02:14 AM (IST)
अमरीक टिब्बी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान नियुक्त
अमरीक टिब्बी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान नियुक्त

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रधान रजिंदर बिट्टा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अवतार सिंह मंड व जिला अध्यक्ष राकेश दुग्गल ने सोमवार को अमरीक सिंह टिब्बी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया है। नियुक्ति को लेकर सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश के निवास स्थान पर बैठक हुई। बैठ में केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश की पत्नी व समाजसेविका अनीता सोम प्रकाश विशेष तौर पर शामिल हुई।

ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रधान बिट्टा ने कहा कि ओबीसी भाईचारा बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ रहा है। अमरीक सिंह टिब्बी के ओबीसी मोर्चा जिला प्रधान बनने से इस मुहिम में और तेजी आएगी। अपनी नियुक्ति पर अमरीक सिंह टिब्बी ने प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व जिला प्रधान राकेश दुग्गल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई वह उसे पूरी लगन और इमानदारी के साथ निभाएंगे। इस मौके पर मंडल प्रधान परमजीत सिंह पम्मा, संजू चाहल, परमजीत खुराना, परमिंदर, जसविंदर कौर, चरणजीत वालिया, बबलू कंदोला, सुनील मदान, बल्लू वालिया भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी