आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम ने मनाया भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा शाखा की ओर से विश्व भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:21 PM (IST)
आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम ने मनाया भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम ने मनाया भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : आल इंडिया एंटी करप्शन फोरम की फगवाड़ा शाखा की ओर से विश्व भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान शाखा प्रधान गुरदीप सिंह कंग की अगुआई में स्थानीय न्यू मंडी रोड पर भ्रष्टाचार के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए पर्चे बांटे। गुरदीप सिंह कंग ने लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि फोरम हमेशा सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार है परंतु यह तभी संभव है यदि लोग भी जागरूक हों और भ्रष्ट अधिकारियों को काबू करने में विभाग का सहयोग करें। कंग ने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनता को लामबंद करने का काम कर रही है। यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है अथवा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करे या सरकारी काम में जालसाजी करता हो तो इसकी सूचना उन्हें दें। इस अवसर पर अतुल जैन, सुनील ढींगरा, आशु मारकंडा, जुगल बवेजा, सुमित भंडारी, संजय त्रेहन, विनय कुमार बिट्टू, बिट्टू भमरा, सतपाल कोछड़, रणधीर करवल, अजय अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, रमेश शिगारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी