किसानों को फसलों विभिन्नता के लिए किया जागरूक

खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग कपूरथला की तरफ से कृषि विज्ञान केंद्र कपूरथला में फसल विभिन्नता योजना के तहत कृषि और सहायक विभागों के अधिकारियों के लिए गोष्टी करवाई गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM (IST)
किसानों को फसलों विभिन्नता के लिए किया जागरूक
किसानों को फसलों विभिन्नता के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कपूरथला

खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग कपूरथला की तरफ से कृषि विज्ञान केंद्र कपूरथला में फसल विभिन्नता योजना के तहत कृषि और सहायक विभागों के अधिकारियों के लिए गोष्टी करवाई गई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य कृषि अधिकारी डा. सुशील कुमार ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वह धान का क्षेत्रफल घटा कर अन्य फसलों को लगाने के लिए प्रयत्न करें, जिससे पानी का बचाव करने में भी सहायता मिलेगी।

डा. गोबिदर सिंह की तरफ से मिट्टी परख और फसलों के अवशेषों के बारे में खेती मशीनरी के प्रयोग के साथ जमीन के स्वास्थ्य पर प्रभावों के बारे में विशेष जानकारी दी।

डा. सुमन जोली ने सावन की ़फसल की फसलों के कीड़े मकौड़ों और बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। रिर्सच एंड कम्यूनिकेशन फाउंडेसन के डा.बलबीर सिंह और निधी की तरफ से भी पराली प्रबंधन पर विचार चर्चा में भाग लिया गया। प्रोग्राम का संचालन डा. सुखदेव सिंह, कृषि अधिकारी की तरफ से किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र कपूरथला की तरफ से फील्ड का दौरा भी करवाया गया। इस मौके कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरदीप सिंह, एच.एस भरोत, गुरप्रीत सिंह सिद्धू एएमओ, इंजीनियर: जगदीश सिंह, अभिषेक वैद्य, कृषि विकास अधिकारी विशाल कौशल, बलकार सिंह, डा. जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, एईओ गुरजीत सिंह, बलकार सिंह, डीपीडी आत्मा बलराज सिंह, यादविदर सिंह, कँवर यादविन्दर सिंह, सिमरजीत सिंह, बलविन्दर सिंह देवगन, रमिन्दर सिंह बेदी, पवनदीप सिंह, प्रभदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी