योग को जीवन में अपनाएं : अनिल कोछड़

फगवाड़ा में भारतीय योग संस्थान ने योग दिवस मनाया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:59 PM (IST)
योग को जीवन में अपनाएं : अनिल कोछड़
योग को जीवन में अपनाएं : अनिल कोछड़

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : फगवाड़ा में भारतीय योग संस्थान की ओर से जिला प्रधान अनिल कोछड़ की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों ने योग अपना कर स्वस्थ व निरोग जीवन जीने का निर्णय किया। कार्यक्रम में डा. योगेंद्र पाल शर्मा, पूर्व राज्य प्रधान हरि देव बग्गा विशेष तौर पर शामिल हुए। जिला प्रधान अनिल कोछड़ ने कहा कि आज योग सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पूरे विश्व भर में अपनी पहचान बना रहा है। स्वास्थ्य संबंधित संपूर्ण लाभ के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के चलते अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए योग का महत्व और भी अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि योगा करने से जहां शारीरिक तौर पर मनुष्य स्वस्थ रहता है, वहीं इससे उसमें नई ऊर्जा का संचार भी होता है। मन की शांति के लिए जीवन में योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर यज्ञ दत्त प्रभाकर, संगीता गुंबर, संदीप गर्ग, रोहित अग्रवाल, नीलम चोपड़ा, अंजु गर्ग, अनिल शर्मा, संदीप कवातरा, सुरिदर सिंह, मुकेश बग्गा व अन्य शामिल थे।

योग से दूर होती है बीमारियां : डा. रेखा कालिया

संवाद सहयोगी, कपूरथला : लायलपुर खालसा कालेज अर्बन एस्टेट के रेड रिबन क्लब की ओर से डायरेक्टर डा. रेखा कालिया भारद्वाज के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कैंप का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक दीपक कुमार ने स्टाफ सदस्यों को योगाभ्यास करवाया। कालेज के विद्यार्थियों को भी अपने-अपने घर से आनलाइन योग कैंप में शामिल किया। डा. रेखा कालिया ने कहा कि योगा हमारी प्राचीन परंपरा का अनमोल तोहफा है। योगा इम्यूनिटी बनाने में बहुत मदद करता है। इसलिए शरीर व मन को लगने वाली कई बीमारियों छुटकारा मिलता है। योगासन को एक खेल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

chat bot
आपका साथी