तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो भाई गंभीर घायल

मार्कफेड के टी-प्वाइंट पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कार और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:19 AM (IST)
तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो भाई गंभीर घायल
तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, दो भाई गंभीर घायल

संवाद सहयोगी, कपूरथला : थाना सिटी के अंतर्गत आते मार्कफेड के टी-प्वाइंट पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कार और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहल्ला संतपुरा गली नंबर-दो के रहने वाले 12 वर्षीय घायल सन्नी एवं 18 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों घायल चचेरे भाई हैं। घायलों को राहगीरों की सहायता से कपूरथला सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया। हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण बन गया था। घटनास्थल पर थाना सिटी की पुलिस घटना ने जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में उपचाराधीन सन्नी एवं आकाश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह नौ बजे एक्टिवा पर सवार होकर अपनी बहन को बस स्टैंड छोड़ने के लिए गया था। वापस लौटने के दौरान मार्कफेड के टी-प्वाइंट पर दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी जिससे वह दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना सिटी के एएसआइ परमजीत सिंह व कांस्टेबल अमृतपाल सिंह अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का बयान कलमबद्ध किया। कार चालक व घायल युवकों के परिजनों ने आपसी सहमती के बाद मामले को पूरी तरह से सुलझा कर राजीनामा कर लिया।

सिविल अस्पताल के डाक्टर ने राजीनामा होने के बाद घायलों के परिवारिक सदस्यों के कहने पर कार चालक के खिलाफ एमएलआर नही काटी गई। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

एएसआइ परमजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमती से राजीनामा कर लिया है। इसी वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।

chat bot
आपका साथी