केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अभी भी फगवाड़ा के विधायक

डिजिटल इंडिया का युग। इंटरनेट व सोशल मीडिया का जमाना। पल-पल नए समाचार व नई जानकारियां।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 02:52 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 02:52 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अभी भी फगवाड़ा के विधायक
केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अभी भी फगवाड़ा के विधायक

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला डिजिटल इंडिया का युग। इंटरनेट व सोशल मीडिया का जमाना। पल-पल नए समाचार व नई जानकारियां। अगर ऐसे में भी जिला प्रशासन की वेबसाइट कई माह पीछे चल रही है तो फिर हम सरकारी दावों की परिकल्पना कैसे कर सकते है। लोक सभा चुनाव हुए करीब एक साल होने को हैं। फगवाड़ा के पूर्व विधायक सोम प्रकाश को केंद्रीय मंत्री बनने भी करीब छह माह से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन जिला प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक सोम प्रकाश आज भी फगवाड़ा के विधायक हैं। अब इसे सोम प्रकाश की तरक्की समझा जाए या फिर जिला प्रशासन का पिछड़ा पन माना जाए।

आधुनिकता के इस युग में समय की कमी व देश विदेशों में बैठे पंजाबियों को अपने पंजाब के साथ जोड़ने, महत्वपूर्ण जानकारियां व पारदर्शिता दिखाने के लिए पंजाब सरकार के आदेश पर विभिन्न जिलों द्वारा अपनी अपनी वेबसाइट बनाई गई है। परंतु शायद जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई इन वेबसाइटों पर जहां अधूरी जानकारी है, वहीं ही कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिनके कारण पंजाब में ही नहीं बल्कि विदेशों में बैठे पंजाबियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

जिला प्रशासन कपूरथला की बेवसाइट में जहां कपूरथला की भौगौलिक स्थिति, अकादमिक स्थिति, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, कपूरथला से संबंधित टूरिस्ट स्थान, अलग-अलग विभाग के उच्चाधिकारियों के संपर्क नंबर व अन्य जानकारियां मुहैया करवाई गई हैं। इस वेबसाइट पर जिले की जानकारी मुहैया करवाने वाले कालम में आर्गेनाइजेशन चार्ट में एसडीएम भुलत्थ को तहसीलदार फगवाड़ा व एसडीएम फगवाड़ा को तहसीलदार भुलत्थ के साथ जोड़ा गया है।

वहीं विधानसभा के बारे में दर्शाई जानकारी में विधानसभा हलका फगवाड़ा का डाटा भी गलत दर्शाया जा रहा है। इसमें फगवाड़ा विधानसभा के साल 2017 में हुए चुनावों के परिणामों अनुसार सोम प्रकाश को ही फगवाड़ा से विधायक दर्शाया गया है। जबकि वर्ष 2019 में सोम प्रकाश एमपी चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री भी बने गए है व उसके बाद फगवाड़ा में हुए उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बलविदर सिंह धालीवाल चुनाव जीतकर फगवाड़ा से विधायक बन चुके है।

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर दीप्ति उप्पल ने बताया कि वेबसाइट को जल्द ही चेक करवाने के बाद उसे ठीक कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी