फगवाड़ा की सड़कों, सीवरेज व पानी की सप्लाई पर खर्च होंगे 55 करोड़ : धालीवाल

विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) की अगुआई में फगवाड़ा का विकास करवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:26 PM (IST)
फगवाड़ा की सड़कों, सीवरेज व पानी की सप्लाई पर खर्च होंगे 55 करोड़ : धालीवाल
फगवाड़ा की सड़कों, सीवरेज व पानी की सप्लाई पर खर्च होंगे 55 करोड़ : धालीवाल

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : विधायक बलविदर सिंह धालीवाल (रिटायर्ड आइएएस) की अगुआई में फगवाड़ा हलके में करोड़ों की लागत से अलग-अलग विकास के काम करवाए जा रहे हैं। निगम के अंतर्गत पड़ते अलग-अलग वार्डों में करोड़ों की लागत से विकास के काम शुरू करवाए जा रहे हैं।

विधायक धालीवाल ने कहा कि फगवाड़ा के सभी 50 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर की सड़कों, सीवरेज व पानी की सप्लाई पर 55 करोड़ से अधिक खर्च किए गए है। फगवाड़ा को नगर निगम का दर्जा देते समय जो क्षेत्र इसकी सीमा में शामिल किए गए थे उनकी हालत बेहद खस्ता थी। लोग नारकीय जीवन जी रहे थे। कांग्रेस शासन के दौरान उन इलाकों में विकास कार्य शुरू करवाए गए। विधायक धालीवाल ने कहा कि थोड़े ही दिनों में शहर की दशा व दिशा बदल जाएगी व फगवाड़ा नए रुप में नजर आएगा। विधायक धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से जहां शहरी क्षेत्र में तेजी से विकास के काम करवाए जा रहे, वहीं हलके के ग्रामीण क्षेत्रों का भी समूचित विकास करवाया जा रहा है। फगवाड़ा हलके का सर्वपक्षीय विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है इसके लिए वह लगातार काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा हलके का कोई भी इलाका विकास से वंचित नहीं रहेगा। उपचुनाव में लोगों से किया गया हर वादा पूरा किया जा रह है। पंजाब सरकार राज्य के लोगों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। सरकार का मकसद हर विधानसभा हलके का समूचित विकास करवाना है।

chat bot
आपका साथी