न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख ठगे

थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस पुलिस ने न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने के बदले में 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:43 PM (IST)
न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख ठगे
न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने के नाम पर 45 लाख ठगे

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना सिटी पुलिस ने न्यूजीलैंड का वीजा लगवाने के बदले में 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में फगवाड़ा निवासी ट्रैवेल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान कृष्ण नील राय रेड्डी पुत्र शियु रेड्डी वासी मोहल्ला मानव नगर हदियाबाद फगवाड़ा के रूप में हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। थाना सिटी के एएसआइ सुखविदर सिंह के मुताबिक गुरप्रीत कौर पत्नी प्रदीप सिंह वासी बधन मुकेरियां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसने फगवाड़ा निवासी ट्रेवेल एजेंट कृष्ण नील राय रेड्डी से संपर्क किया। कृष्ण नील राय रेड्डी ने कहा कि वह न्यूजीलेंड का वीजा लगवा देगा। वीजा लगवाने के लिए उसने 45 लाख रुपये में बात तय कर ली तथा 45 लाख रुपए भी दे दिए। पैसे लेने के बावजूद आरोपित ने न्यूजीलेंड का वीजा नहीं लगवाया और पैसे नहीं दिए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इसी प्रकार विक्रांत पुत्र राम नारायण वासी नत्थेवाल जालंधर ने भी न्यूजीलेंड जाने के लिए कृष रैड्डी को लाखों रुपये दिए थे परंतु न तो कृष्ण ने उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने कृष के खिलाफ दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं।

मारपीट के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, फगवाड़ा : थाना सिटी पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को नामजद किया है। आरोपितों की पहचान मतलू, सूरया, प्रदीप व गोबिदा वासी गांव पूनिया थाना सिटी बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अली हसन निवासी गांव पूनिया थाना सिटी बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि 12 अक्टूबर को वह अपनी गाड़ी में कबाड़ का सामान डालकर फगवाड़ा आया और सामान लेकर वापस जा रहा था। जब वह होशियारपुर पुली के नीचे पहुंचा तो आरोपितों ने हथियारों से उसपर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।

chat bot
आपका साथी