कनाडा भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे

थाना सुभानपुर की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों पर केस कर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 10:34 PM (IST)
कनाडा भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे
कनाडा भेजने के नाम पर 31 लाख ठगे

संवाद सहयोगी, सुभानपुर : नडाला निवासी दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों के खिलाफ थाना सुभानपुर की पुलिस ने केस दर्ज किया गया। आरोपित दंपती को दिल्ली के एक होटल में छोड़ कर फरार हो गए। फिलहाल किसी आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है।

तहसील भुलत्थ के गांव नडाला निवासी अमनदीप कौर पत्नी कश्मीर सिंह ने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख को दी गई शिकायत में बताया था कि वह और उसका पति विदेश जाना चाहते थे। उन्हें पता चला कि ध्यान सिंह निवासी गांव धालीवाल थाना सदर नकोदर ट्रेवल एजेंट का काम करता है। उसने ध्यान सिंह से संपर्क किया तथा ध्यान सिंह ने दंपती को 31 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात तय की। उसने 2019 में ध्यान सिंह को तीन लाख रुपये व पासपोर्ट दे दिया। पैसे देने के दौरान ध्यान सिंह के साथ उसके दोनों लड़के हरप्रीत सिंह व बलजीत सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद ध्यान सिंह ने उससे 27 अगस्त 2019 को दो लाख रुपये लिए तथा उसे और उसके पति को दिल्ली लेकर चला गया। 11 सितंबर 2019 को उन्होंने ध्यान सिंह को फिर से छह लाख रुपये दिया। ध्यान सिंह व उसके दोनों बेटों ने उसको कनाडा का वीजा दिखाया जिस पर उसने 13.50 लाख रुपये ध्यान सिंह के स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाते में अपने व अपने पति के खातों से ट्रांसफर कर दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने उससे तीन लाख रुपये और रकम ले लिया तथा उन दोनों को छह अक्तूबर 2019 को कनाडा भेजने के लिए दिल्ली बुलाया। जहां व हम दोनों को भावना पुत्री कुलदीप सिंह निवासी गीता कलोनी नई दिल्ली के घर ले गए। भावना के घर आरोपियों ने उससे 3.50 लाख रुपये डालर दिलवाने के नाम पर ले ली। उसके बाद चारों आरोपियों ने उन्हें कनाडा भेजने के लिए नई दिल्ली के एक होटल में ठहरा दिया।

होटल से जब ध्यान सिंह सहित चारों आरोपियों के मोबाइल फोन पर फोन किए तो उनके फोन बंद था। उसे वापस गांव लौटना पड़ा।

एसएसपी ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी। जांच के बाद ध्यान सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के 12 अन्य मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई। इसके आधार पर चारों आरोपियों पर लगे सभी आरोपी सही पाए गए। जिस पर थाना सुभानपुर पुलिस ने ध्यान सिंह, हरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह व भावना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी