डेंगू का कहर.. एक दिन मे 22 नए मरीजों की पुष्टि

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:29 PM (IST)
डेंगू का कहर.. एक दिन मे 22 नए मरीजों की पुष्टि
डेंगू का कहर.. एक दिन मे 22 नए मरीजों की पुष्टि

नरेश कद, कपूरथला

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को जिले में डेंगू के 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना महामारी के बाद लोगों को डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का डर सता रहा है क्योंकि जिले में तेजी से डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 338 तक पहुंच गई है। सेहत विभाग की ओर से लारवा चेक के लिए लगभग 10 टीमों का गठन किया गया है। टीम के सदस्य रोजाना अलग-अलग जगहों पर जाकर लावरा को नष्ट करने में जुटी है। इसके बावजूद डेंगू का कहर खत्म नहीं हो रहा है। पिछले 10 महीनों में जिले में 338 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार को कपूरथला में छह, भुल्तथ में नौ व अन्य जगहों पर डेंगू के सात नए मरीजों की पुष्टि हुई है। विरासती शहर के कई वार्डो में अभी भी फागिंग नहीं करवाई गई है।

खाली पड़ा है सिविल अस्पताल का डेंगू वार्ड

जिला सेहत विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में डेंगू मरीजों के 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया। जिले में 338 मरीजों की पुष्टि के बावजूद एक भी मरीज को सिविल अस्पताल मे दाखिल नहीं किया गया। अस्पताल में डेंगू मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं तथा प्लेटलेट्स मशीन भी उपलब्ध है लेकिन डेंगू के मरीज सिविल अस्पताल की बजाय निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। प्रशासन व नगर-निगम की ओर से किए जा रहे प्रबंधों के बावजूद डेंगू का कहर थम नहीं रहा है।

डेंगू के लक्षण

अचानक तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, आंखों के पीछे और मांसपेशियां, बदन व जोड़ों में दर्द डेंगू के लक्षण हैं। मरीजों को भूख कम लगता है तथा मसूड़े से खून निकलने लगता है। डेंगू के लक्षण महसूस होने पर सेहत केंद्र में जाकर जांच करवाना चाहिए तथा डाक्टर के सलाह के अनुसार दवा का सेवन करना चाहिए।

लोगों को जागरूक कर रही विभाग की टीम : एसएमओ

सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. संदीप धवन ने कहा कि सिविल अस्पताल से टीमें बनाकर लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए भेजा जा रहा है। सेहत विभाग की टीम घर-घर जाकर डेंगू का लारवा चेक कर रही है लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दे रही है। कपूरथला के सिविल अस्पताल में डेंगू का इलाज निश्शुल्क चल रहा है। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की वह घरों के आस पास सफाई रखें। पानी जमा न होने दें। मच्छरों के खात्मे के लिए दवा का छिड़काव करें व पूरी बाजू के कपड़े पहन कर रात को सोए। सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स मशीन, दवाइयां व 10 बेड का वार्ड उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी