लोक अदालत में 1716 केसों का निपटारा

कपूरथला में शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 07:47 PM (IST)
लोक अदालत में 1716 केसों का निपटारा
लोक अदालत में 1716 केसों का निपटारा

संवाद सहयोगी, कपूरथला : जिले में शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान 3292 केसों की सुनवाई करते हुए 1716 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया और आठ करोड़ 45 लाख की राशि मुआवजे के तौर पर सैटल की गई। राजविदर कौर इंचार्ज जिला व सेशन कपूरथला ने बताया कि जिले में लगाई गई लोक अदालत के दौरान केसों की सुनवाई के लिए 16 बैंच गठित किए गए। जिला कचहरी कपूरथला में 11, सब डिवीजन फगवाड़ा में दो, सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में दो और सब डिवीजन भुलत्थ में 1 बैंच गठित किए गए।।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में केसों का निपटारा करवाने से समय और पैसों की बचत होती है। लोक अदालत द्वारा किए गए फैसलों के खिलाफ किसी भी उच्च अदालत में अपील नहीं की जा सकती।

जिला कचहरी में गठित किए गए बैंचों की प्रधानगी राजविदर कौर जिला व शेशन जज, राम कुमार सिगला एडीशनल जिला व सेशन जज, जसपाल वर्मा एडीशनल जिला व सैशन जज, रमन कुमार एडीशनल जिला व सेशन जज, डा. गुरप्रीत कौर प्रिसिपल जज फैमली कोर्ट कपूरथला, मोनिका लांबा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कपूरथला, सुप्रीत कौर एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कपूरथला, प्रतीक गुप्ता सिविल जज (जूनियर डिवीजन), पूनम कश्यप सिविल जज (जूनियर डिवीजन), मोनिका सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कपूरथला और बलविदर सिंह दयोल चेयरमैन स्थाई लोक अदालत (जन उपयोगी सेवाएं) कपूरथला द्वारा की गई।

इस अवसर पर मलकीत सिंह प्रधान जिला बार एसोसिएशन, जेजे एस अरोड़ा, परमजीत कौर काहलों, हरचरण सिंह, आरके आनंद, जुगराज सिंह काहलों, नितिन शर्मा, प्रदीप कुमार ठाकुर, परमजीत हंसपाल, सुरेश चोपड़ा, हरमनदीप सिंह बावा, विकास उप्पल, मुनीश लूथरा, सुरेश कालिया सभी एडवोकेट और एके भारद्वाज, रेणू शर्मा, ज्योति धीर, डा. रणवीर कौशल, प्रोमिला अरोड़ा, विजय कुमार कालिया, अनिल कुमार और संजीव अग्रवाल सोशल वर्करों ने बतौर सदस्य भाग लिया।

उप मंडल फगवाड़ा में ज्यूडिशियल बैंचों की प्रधानगी रेणुका सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फगवाड़ा और अरुण शोरी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) फगवाड़ा द्वारा की गई। इन बैंचों में रुपिद्रपाल कौर, रजनी, सुखविदर सिंह और मनमोहन सिंह एडवोकेट ने बतौर सदस्य भाग लिया।

उप मंडल सुल्तानपुर लोधी में ज्यूडिशियल बैंचों की प्रधानगी महेश कुमार एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सुल्तानपुर लोधी और रजिद्रपाल सिंह गिल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुल्तानपुर लोधी द्वारा की गई। इन बैंचों में सतनाम सिंह मोमी, राजविदर कौर संधा, भूपिद्र सिंह एडवोकेट और वंदना शुकला सोशल वर्कर ने बतौर सदस्य भाग लिया गया। इसी तरह उप मंडल भुलत्थ में ज्यूडिशियल बैंच की प्रधानगी डा. सुशील बोध एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) भुलत्थ द्वारा की गई। इस बैंच में सतपाल एडवोकेट और सूरत सिंह सोशल वर्कर ने बतौर सदस्य भाग लिया गया। जिला कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ की अदालतों में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जुलाई को लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी