जिले में जीरो पेंडेंसी को भुवनेश्वर में सराहा गया

जिले में नागरिक सेवाओं की जीरो पेंडेंसी भुवनेश्वर में आकर्षण का केंद्र बनी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:31 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:31 PM (IST)
जिले में जीरो पेंडेंसी को भुवनेश्वर में सराहा गया
जिले में जीरो पेंडेंसी को भुवनेश्वर में सराहा गया

जागरण संवाददाता, जालंधर

जिले में नागरिक सेवाओं की जीरो पेंडेंसी भुवनेश्वर में आकर्षण का केंद्र रही। वहां पर 'रैपलीकेशन आफ गुड गवर्नेस प्रैक्टिसज' विषय पर संपन्न हुई दो दिवसीय कांफ्रेंस के दौरान डीसी घनश्याम थोरी ने इस सफलता को लेकर अपने अनुभव सांझे किए। इसके साथ ही जिले में चलाए जा रहे 33 सुविधा केंद्रों में एक ही छत तले दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जतिदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कांफ्रेस के दौरान जिले की परफार्मेस को सराहा गया।

इस दौरान डीसी ने कहा कि पंजाब ट्रांसपेरेंसी एंड अकाउंटबिलटी एक्ट, 2018 (पीटीएए 2018) को उत्साहित किया गया। इसके परिणामस्वरूप निर्धारित समय में बिना किसी रुकावट के नागरिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जून 2019 में ई-सेवा पोर्टल के द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद उन्हें ट्रैक किया गया तो जिला राज्य के उन दो जिलों में से एक था, जिसमें पीटीएए 2018 की निर्धारित समय सीमा के बाद भी नागरिक आवेदनों का 50 प्रतिशत से अधिक बकाया था। इसके समाधान व काम में पारदर्शिता लाने के लिए व्यापक प्रयास किए गए। इसके लिए जिला प्रोजेक्ट लागूकरण समिति बनाई गई। इसकी मानिटरिग उन्होंने खुद की। उन्होंने कहा कि जून 2019 में नागरिक सेवाओं की पेंडेसी को 56.39 प्रतिशत से कम कर नवंबर 2021 में जीरो कर दिया। इसके साथ ही जुलाई 2020 से लेकर अभी तक जिले को राज्य के 22 जिलों में अव्वल दर्जे पर बरकरार रखा।

chat bot
आपका साथी