युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी, विधानसभा चुनाव में रहेगी अहम भूमिका : मोहिंदर भगत
जालंधर भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा मंडल 10 की मीटिंग में कही। भाजपा युवा मोर्चा मंडल 10 के प्रधान कार्तिक गिल ने मंडल प्रधान दविंदर भारद्वाज और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत प्रिंस से विचार कर मंडल का विस्तार किया।
जालंधर, जेएनएन। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में यूथ की अहम भूमिका रहेगी। उक्त बातें प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भाजपा मंडल 10 की मीटिंग में कही। भाजपा युवा मोर्चा मंडल 10 के प्रधान कार्तिक गिल ने मंडल प्रधान दविंदर भारद्वाज और भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत प्रिंस से विचार कर मंडल का विस्तार किया।
इस दौरान पंकज लूथरा को सीनियर उपाध्यक्ष, जानी, दीपक अरोड़ा, रजत शर्मा, मोहित कश्यप को उपाध्यक्ष, सुनील भगत और नितिन को महासचिव, राकेश कुमार, गुलशन भगत, रिषभ (चारू) वर्मा को सचिव, हितेश शर्मा सोशल मीडिया इंचार्ज, ललित अरोड़ा को-सोशल मीडिया इंचार्ज, चेतन ऑफिस इंचार्ज और विशाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके मोहिंदर भगत ने युवा मोर्चा की टीम को शुभकामनाएं दी।
मंडल अध्यक्ष दविन्दर भारद्वाज ने अपने मंडल का विस्तार करते हुए रोजी अरोड़ा को भाजपा मंडल 10 का उपाध्यक्ष एवं रोहित शर्मा को भाजपा मंडल 10 का सचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर मंडल महासचिव गौरव जोशी, कार्तिक गिल व प्रदीप शर्मा मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें