इटली में नकोदर के व्यक्ति की मौत, यूथ वेलफेयर क्लब ने ढूंढे परिजन

नकोदर के 62 वर्षीय रामलाल की मौत हो गई। नकोदर में उसके परिजनों का पता नहीं चलने पर उसका शव इटली के अस्पताल में रखा हुआ है। यूथ वेलफेयर क्लब के सहयोग से नकोदर पुलिस ने रामलाल के परिजनों को ढूढ़ा और मौत की जानकारी दी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 02:21 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 02:21 PM (IST)
इटली में नकोदर के व्यक्ति की मौत, यूथ वेलफेयर क्लब ने ढूंढे परिजन
नकोदर के रामलाल के पारिवारिक सदस्यों से दुख जताते यूथ क्लब नकोदर के प्रधान जसप्रीत सिंह ढिल्लों व अन्य।

नकोदर, जेएनएन। कई वर्षों से इटली में रह रहे नकोदर के 62 वर्षीय रामलाल की मौत हो गई। नकोदर में उसके परिजनों का पता नहीं चलने पर उसका शव इटली के अस्पताल में रखा हुआ है। उसके वारिसों को ढूंढने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा बुलजानो इटली के मुख्य सेवादार रविंदरजीत सिंह ने पुलिस को लिखा। यूथ वेलफेयर क्लब नकोदर के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह ढिल्लों के सहयोग से नकोदर पुलिस ने रामलाल के परिजनों को ढूढ़ा और मौत की जानकारी दी।

जसप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि रामलाल के पासपोर्ट में रामलाल पुत्र दर्शन लाल निवासी वीपीओ, नकोदर लिखा होने से नकोदर में उसका पता नहीं चल रहा था। वारिसों को ढूंढने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। आखिर जालंधर में रह रहे उसके भाई का पता चला। जसविंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई रामलाल 1989 में इटली गया था। उसने शादी नहीं की थी। वह 2003 में नकोदर आया था। उससे अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। वह छह भाई हैं। ओमलाल व जसवीर सिंह गिल नकोदर में हैं, जबकि अशोक कुमार व सोहन लाल जालंधर में रहते हैं। जसविंदर सिंह व पारिवार सदस्यों की इच्छा है कि रामलाल के अंतिम दर्शन हो सके।

----------

यह भी पढ़ेंः नशीले पदार्थो के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

जालंधर। थाना रामामंडी पुलिस ने 2 महिलाओं को 3 किलोग्राम डोडे और आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रूपा पत्नी मिट्ठू राम और उसकी मामा की लड़की माला पत्नी बबलू निवासी सांसी मोहल्ला एकता नगर फेस वन के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।              

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी