जालंधर के किशनपुरा में अवैध हथियार से चली गोली लगने से युवक की मौत
जालंधर शहर के किशनपुरा क्षेत्र से गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से हैप्पी नाम के युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त मौके पर कुछ और लोग भी मौजूद थे जो कि फरार हो गए हैं।
जालंधर, जेएनएन। शहर के किशनपुरा क्षेत्र से गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि अवैध असलहा से चली गोली हैप्पी नाम के युवक को लगी है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है कि अवैध असलहा कहां से आया और किस लिए लाया गया था। जिस समय गोली चली, उस समय हैप्पी के पास कुछ और लोग भी मौजूद थे। फिलहला, वे सभी फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में विलाप करते हुए जान गंवाने वाले युवक के रिश्तेदार।
गोली चलने के बाद युवक के रिश्तेदार उसे गंभीर हालत में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर रिश्तेदारों का रोकर बुरा हाल था।
यह भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में सिख ही होगा AAP का सीएम उम्मीदवार, समय आने पर करेंगे नाम घोषित
यह भी पढ़ें - Sukhmit Deputy Murder: रोपड़ से 4 हत्यारोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद!