यूथ मोर्चा ने मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए

यूथ मोर्चा जालंधर ने लंगर सेवा के मद्देनजर सिविल अस्पताल में दाखिल मरीजों व उनके परिजनों को फूड पैकेट वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 04:40 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 04:40 AM (IST)
यूथ मोर्चा ने मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए
यूथ मोर्चा ने मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए

जागरण संवाददाता, जालंधर

यूथ मोर्चा जालंधर ने लंगर सेवा के मद्देनजर सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज व उनके पारिवारिक सदस्यों को शनिवार को फूड पैकेट वितरित किए। मोर्चा की ओर से रोजाना 120 से अधिक पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। अब तक मोर्चा के सदस्य एक हजार से अधिक फूड पैकेट वितरित कर चुके हैं। अगले सप्ताह पिम्स में मरीजों व पारिवारिक सदस्यों को पैकेट दिए जाएंगे। मोर्चा के सदस्य जसकिरत तूर, प्रभजोत सिंह, मनबीर सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरुमुख बराड़, जतिन आनंद व गगनदीप दत्त ने कहा कि अस्पताल में दाखिल मरीज व उनके पारिवारिक सदस्यों को पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। हर व्यक्ति को समाज सेवा जरूर करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी