जालंधर के गांधी कैंप में देर रात गुंडागर्दी, दोपहिया वाहनों पर आए युवकों ने घर पर बरसाईं ईंटें

जालंधर के गांधी कैंप में दोपहिया वाहनों पर आए कुछ युवकों ने निजी रंजिश के चलते एक घर पर हमला किया और ईंट पत्थर बरसाए। थाना एक के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 12:34 PM (IST)
जालंधर के गांधी कैंप में देर रात गुंडागर्दी, दोपहिया वाहनों पर आए युवकों ने घर पर बरसाईं ईंटें
जालंधर के गांधी कैंप में देर रात युवकों ने घर पर बरसाईं ईंटें।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर के गांधी कैंप में रविवार देर रात गुंडागर्दी हुई। दोपहिया वाहनों पर आए कुछ युवकों ने निजी रंजिश के चलते एक घर पर हमला किया और ईंट पत्थर बरसाए। इस दौरान एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी कैंप में रहने वाली लवली कपूर ने बताया कि रात 10 बजे के करीब दर्जन भर युवक उसके घर आए। उन्होंने उनके देवर को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए घर के सदस्यों पर भी उक्त युवकों ने ईंटों व तेजधार हथियारों से हमला किया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप था कि हमलावर भी गांधी कैंप के ही रहने वाले थे और पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया। आरोप था कि पुलिस को सूचित किया, परंतु मौके पर नहीं पहुंची। वहीं थाना एक के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

चप्पल बनाने का काम मंदा पड़ा तो बेचने लगा गांजा, गिरफ्तार

जालंधर। लेदर कांप्लेक्स के पास चप्पल फैक्ट्री में काम करने वाले कारीगर ने काम मंदा पड़ने पर गांजा बेचना शुरू कर दिया। बीती रात पुलिस ने उसे लेदर कांप्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर 430 ग्राम गांजा और 25 हजार की ड्रग मनी बरामद की। आरोपित की पहचान शिवाजी नगर, बस्ती दानिशमंदा निवासी पवन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि पवन लेदर कांप्लेक्स में गुलशन फैक्ट्री में काम करता था। तीन चार महीने पहले गांजा बेचने का काम शुरू किया। वह सिर्फ पक्के ग्राहकों व आसपास के लोगों को सप्लाई करता था। जांच में यह सामने आया है कि कोरोना काल में काम मंदा पड़ा तो इजी मनी का यह रास्ता बना लिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी