जालंधर में जाली भारतीय करंसी की सप्लाई देने जा रहे युवक को पठानकोट चौक पर दबोचा

थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने जाली भारतीय करंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी अंकित वर्मा के रूप में हुई है। आरोपित के पास से पुलिस को 37300 की नकदी बरामद हुई थी।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:38 PM (IST)
जालंधर में जाली भारतीय करंसी की सप्लाई देने जा रहे युवक को पठानकोट चौक पर दबोचा
थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने जाली भारतीय करंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जालंधर, जेएनएन। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने जाली भारतीय करंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हरगोबिंद नगर निवासी अंकित वर्मा के रूप में हुई है। आरोपित के पास से पुलिस को 37,300 की नकदी बरामद हुई थी। पुलिस ने अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना आठ के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना आई थी कि एक व्यक्ति जाली भारतीय करंसी किसी को देने के लिए आ रहा है। ऐसे में पुलिस ने पठानकोट चौक के पास नाकाबंदी कर दी और शक के आधार पर वहां से निकल रही आर्टिगा कार को रोका।

गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 37,300 रुपये बरामद किए। जांच में सामने आया कि सारी करंसी जाली थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लेकर जाली करंसी की सप्लाई देने और लेने वालों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी