जालंधर में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव की धूम, भक्तों को भजनों से किया मंत्रमुग्ध

पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री तथा पंडित बुद्धदेव विद्यालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। इसमें आर्य समाज मंदिर माडल टाउन के प्रधान अरविंद घई रश्मि घई अजय महाजन जोगिंदर भंडारी सुदेश भंडारी व नीलू खन्ना मुख्य यजमान थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 12:57 PM (IST)
जालंधर में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव की धूम, भक्तों को भजनों से किया मंत्रमुग्ध
आर्य समाज मंदिर, माडल टाउन में यज्ञ में भाग लेते हुए यजमान।

जागरण संवाददाता, जालंधर। आर्य समाज मंदिर, माडल टाउन, 72वें वार्षिक उत्सव पूरी श्रद्धा और आस्था से मनाया जा रहा है। इस दौरान भजन गायकों ने प्रभु महिमा का गुणगान करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री तथा पंडित बुद्धदेव विद्यालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न करवाया। इसमें आर्य समाज मंदिर, माडल टाउन, के प्रधान अरविंद घई, रश्मि घई, अजय महाजन, जोगिंदर भंडारी, सुदेश भंडारी व नीलू खन्ना मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान दिल्ली से विशेष रूप से पहुंचे आर्य प्रचारक आचार्य जयेंद्र शास्त्री ने कहा कि जिस जगह पर न्याय ना हो वहां पर आत्मिक संतुष्टि तथा उन्नति संभव नहीं है। ऐसे स्थान का त्याग कर देना ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर प्रभु की भक्ति नहीं होती वह भी जंगल के समान है। अरविंद घई ने ओम का ध्वज फहराने की रस्म अदा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद जी ने वेदों के माध्यम से समूचे विश्व को अध्यात्म की राह पर अग्रसर किया था।

समाज में धर्म की अलख जगाने वाले महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने देश में जागरूकता के लिए भी मुहिम चलाई। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आर्य समाज द्वारा जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। दयानंद मॉडल स्कूल के छात्र छात्राओं ने ध्वज गीत प्रस्तुत किया। भजन संध्या के दौरान दिनेश पथिक ने 'मेरा रंग दे बसंती चोला' राजेश अमर प्रेमी ने 'कैसे प्रभु तूने कायनात बांधी, एक दिन के पीछे एक रात बांधी' बुद्धदेव विद्यालंकार ने 'प्रभु भक्ति भजन बिना रे आनंद ना कभी मिलता' पर प्रस्तुति दी।

इसी तरह सुरेंद्र आर्य, मीना भंडारी, पंडित राकेश व रश्मि घई ने भी प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत किए। समारोह के संचालक कमलेश सेठी तथा सूर्य मल्होत्रा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ निधि मल्होत्रा, डॉक्टर डिंपल मल्होत्रा, सुरेश विज, सुमन धीर, सुधा भारती, मधु सेठ, इंद्रपाल सेठी, रजनी सेठी, प्रिंसिपल जगरूप सिंह, प्रिंसिपल विनोद चुग, प्रिंसिपल राकेश शर्मा व संजय अरोड़ा सहित सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - महंगे LPG सिलेंडर का झंझट नहीं, पंजाब के इस गांव में मात्र 296 रुपये में अनलिमिटेड गैस सप्लाई

chat bot
आपका साथी