विश्व जनसंख्या दिवसः जालंधर में बच्चों ने पोस्टर मेकिंग के माध्य से दुनिया को बचाने का दिया संदेश

जालंधर में यूथ सर्विसिस क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्यों की तरफ से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया। सदस्यों की तरफ से पोस्टर मेकिंग के जरिये छोटा परिवार सुखी परिवार परिवार की खुशहाली का राज बच्चे एक या दो ही प्यारे का संदेश दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 01:50 PM (IST)
विश्व जनसंख्या दिवसः जालंधर में बच्चों ने पोस्टर मेकिंग के माध्य से दुनिया को बचाने का दिया संदेश
यूथ सर्विसिस क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्यों की तरफ से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया।

जालंधर, जागरण संवाददाता। यूथ सर्विसिस क्लब मास्टर तारा सिंह नगर के सदस्यों की तरफ से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया। इसमें सदस्यों की तरफ से पोस्टर मेकिंग के जरिये छोटा परिवार सुखी परिवार, परिवार की खुशहाली का राज बच्चे एक या दो ही प्यारे का संदेश दिया। यह जागरूकता ड्राइव नेहरू युवा केंद्र के युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के दिशा निर्देशन में हुई। बच्चों और युवाओं की तरफ से इस जागरूकता ड्राइव के साथ जुड़ने की सभी से अपील की, क्योंकि विश्व को बचाने के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है।

पोस्टर के माध्यम से दिखाया कि अगर दुनिया की आबादी बढ़ती रही तो यह बढ़ती आबादी पर्यावरण के लिए असंतुलन पैदा कर सकती है। स्वच्छ पर्यावरण के लिए एक छोटा परिवार जरूरी है। पृथ्वी पर निरंतर मानव आबादी के बढ़ने के कारण इंसानों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। जनसंख्या कम होगी तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।

इस अवसर पर क्लब प्रधान विशाल ने कहा कि जनता आबादी से प्रभावित है। जनसंख्या वृद्धि के कारण स्वार्थी होकर मनुष्य तेजी से पेड़ों को काट रहा है। इस अज्ञानता के कारण वह अपने और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल रहा है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी है। इस मौके नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि हमें स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर भी जोर देना चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ और साफ सुथरा होगा, तभी स्वच्छ जीवन की कल्पना को साकार किया जा सकता है। इस मौके पर पलकप्रीत कौर, मनराज कौर, गुरमन आदि थे।

chat bot
आपका साथी