110 वर्षीय मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने किया सम्मान

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पंजाब प्रधान रणदीप सिंह कोहली ने 110 साल के मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह को उनके गांव ब्यास पिंड में विशेष सम्मान दिया। उन्हें यह सम्मान पिछले कई वर्षों से रनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:38 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 03:38 PM (IST)
110 वर्षीय मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह का वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने किया सम्मान
मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह को उनके गांव ब्यास पिंड में विशेष सम्मान दिया गया।

किशनगढ़ (जालंधर), जेएनएन। विश्व की प्रसिद्ध संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पंजाब प्रधान रणदीप सिंह कोहली ने 110 साल के मैराथन धावक सरदार फौजा सिंह को उनके गांव ब्यास पिंड में विशेष सम्मान दिया। यह सम्मान पिछले कई वर्षों से उनकी ओर से रनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया। बता दें कि फौजा सिंह 75 साल की उम्र से दौड़ में नए रिकार्ड बना रहे हैं। उनके बनाए कुछ रिकार्ड आज भी बरकरार हैं। इसी को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की टीम ने उन्हें सम्मानित किया है। 

इस अवसर पर आए पंजाब प्रधान रणदीप सिंह कोहली ने बताया कि वह अक्सर पंजाब में छिपे हुए एसे हीरे तलाशते रहते हैं जिन्होंने दूसरों के लिए कुछ विशेष किया हो। ऐसे ही एक व्यक्ति फौजा सिंह जी हैं। वह पिछले कई वर्षों से रनिंग को प्रमोट कर रहे हैं। आज 110 साल की उम्र में भी उनमें पूरा जोश है। वह भगवान से प्राथना करते हैं कि फौजा सिंह ऐसे ही स्वस्थ रहें और लोगों का मार्ग दर्शन करते रहे।

इस अवसर पर उनके साथ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स-भारत से सुरजीत कौर, गांव के सरपंच संजीव कुमार रॉकी भी मौजूद थे। इस सम्मान के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रधान संतोष शुक्ला, चेयरमैन दिवाकर सुकुल और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स के पेट्रन वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें - लुधियाना में Dada Motors के अकाउंटेंट ने उड़ाए 49 लाख, घरवालों के खाते में डाल देता था कार ग्राहकों से मिली राशि

chat bot
आपका साथी