सांसद चौधरी संतोख सिंह बोले, मजदूरों की समस्याओं को संसद में रखेंगे Jalandhar News

एफसीआइ के लाडोवाली रोड स्थित गोदाम में हुई सभा में मजदूरों की समस्याओं पर मंथन किया और उन्हें दूर करने के संबंध में रणनीति तैयार की गई।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 11:59 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 11:59 AM (IST)
सांसद चौधरी संतोख सिंह बोले, मजदूरों की समस्याओं को संसद में रखेंगे Jalandhar News
सांसद चौधरी संतोख सिंह बोले, मजदूरों की समस्याओं को संसद में रखेंगे Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। एफसीआइ हैंडलिंग वर्कर्स यूनियन और फूड एंड अलाइड लोडिंग अनलोडिंग मजदूर यूनियन की सभा में मुख्य रुप से शामिल हुए सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि वह मजदूरों का पक्ष संसद में रखेंगे। उन्होंने कहा कि संसद में सभी वर्गों की आवाज उठाना उनका फर्ज है। 

एफसीआइ के लाडोवाली रोड स्थित गोदाम में हुई सभा में यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बालक यादव, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मदन सिंह और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अशोक कुमार, विधायक राजिंदर बेरी, इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री मोहम्मद अकबर अली विशेष तौर पर पहुंचे।

इस दौरान डॉ. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मजदूरों की स्थिति देश में कमजोर हो चुकी है, क्योंकि केंद्र सरकार मजदूरों से सौतेला व्यवहार कर रही है। मजदूरों की मांगों की सरकार की तरफ से लगातार अनदेखी की जा रही है। विधायक राजिंदर बेरी ने कहा, वह मजदूरों की मांगों से सहमत हैं और केंद्र सरकार को यह मांगें माननी ही चाहिए। इस माैक पर संभा में पंजाब के संयुक्त सचिव मोहम्मद मंजूर आलम, डिपो होल्डर्स के प्रधान बिहारी भगत पाला, विनोद, राम बिहारी, जूना कुमार, धर्मपाल, रंग बिहारी मौजूद रहे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी