राज्य भाषा कमीशन और लाईब्रेरी एक्ट लागू करने का काम चल रहा : शिक्षा मंत्री

लायलपुर खालसा कालेज में पंजाब लोकमंच और पंजाब जागृति मंच की तरफ से पंजाबी भाषा को बेहतर करने के लिए समागम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:03 PM (IST)
राज्य भाषा कमीशन और लाईब्रेरी एक्ट लागू करने का काम चल रहा : शिक्षा मंत्री
राज्य भाषा कमीशन और लाईब्रेरी एक्ट लागू करने का काम चल रहा : शिक्षा मंत्री

जासं, जालंधर : लायलपुर खालसा कालेज में पंजाब लोकमंच और पंजाब जागृति मंच की तरफ से पंजाबी भाषा को बेहतर करने के लिए समागम आयोजित किया गया। इसमें पंजाब का मान अवार्ड से शिक्षा मंत्री परगट सिंह का सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने कहाकि पंजाब सरकार राज्य भाषा कमीशन बनाने और लाईब्रेरी एक्ट लागू करने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है। इन दोनों कामों को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयत्न बड़े स्तर पर जारी है। यह एक्ट बनाने के लिए अलग-अलग साहित्यकारों, लेखकों, बुद्धिजीवियों के विचार लिए जा रहे है। इस प्रस्ताव में महत्वपूर्ण तथ्यों और विचारों को एक्ट में जरूर शामिल किया जाएगा, जिससे यह एक्ट बहुत ही कारगर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से 10वीं कक्षा तक सभी स्कूलों में पंजाबी पढ़ाना जरूरी करना पंजाबी मातृभाषा को और प्रफुल्लित करने की तरफ एक बड़ा कदम है। इसका उल्लंघन करने वाले स्कूलों को जुर्माने की भी व्यवस्था की गई है, जिससे इस कानून का उल्लंघन न हो सके। पंजाब राज्य भाषा एक्ट बनाने के साथ सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी दफ्तरी काम पंजाबी भाषा में करेंगे। ऐसा न होने पर भाषा विभाग की सिफारिशों पर बनता जुर्माना किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर ही दो लाख रुपये का अनुदान संस्था को देने की घोषणा की। लेखक सुरजीत पात्र अपनी आवाज पुरस्कार से सम्मानित

पंजाबी के विश्व प्रसिद्ध नामवर लेखक सुरजीत पात्र को अपनी आवाज पुरस्कार-2021 के साथ सम्मानित किया गया। कवयित्री सुरिदर गिल जैपाल को कवि लोक पुरस्कार 2020 और जिला भाषा अधिकारियों को मातृ भाषा सेवा पुरस्कार दिया गया। पंजाब जागृति मंच के प्रधान सतनाम मानक ने कहा कि इसके लागू होने के साथ जिला और तहसील स्तर पर लाईब्रेरी स्थापित होंगी। इससे पंजाबी मातृभाषा के और प्रफुल्लित होने के साथ-साथ साहित्यकारों, लेखकों की किताबें भी निचले स्तर तक पहुंच सकेगी। प्रिसिपल डा. गुरपिदर सिंह समरा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन लोकमंच पंजाब लखविदर सिंह जौहल, प्रधान सुरिदर सिंह सुन्नड़, डा. कमलेश दुग्गल, प्रो. गोपाल सिंह बुट्टर और सचिव दीपक शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी