जालंधर में हाकी चीफ कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह की देखरेख में होंगे महिला एकेडमी के ट्रायल, तैयारियां पूरी

पंजाब सरकार खेल विभाग की ओर से वर्ष 2021-22 के सेशन के लिए महिला एकेडमी के ट्रायल चीफ हाकी कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह की देखरेख में लिए जाएंगे। ट्रायल की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। कोचों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:02 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:02 PM (IST)
जालंधर में हाकी चीफ कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह की देखरेख में होंगे महिला एकेडमी के ट्रायल, तैयारियां पूरी
हाकी चीफ कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह की देखरेख में होंगे ट्रायल।

जालंधर [कमल किशोर]। पंजाब सरकार खेल विभाग की ओर से वर्ष 2021-22 के सेशन के लिए महिला एकेडमी के ट्रायल चीफ हाकी कोच ओलंपियन राजिंदर सिंह की देखरेख में लिए जाएंगे। 27 सितंबर को ट्रायल लायलपुर खालसा कालेज फार वूमेन में सुबह आठ बजे लिए जाएंगे। ट्रायल का हिस्सा बनने वाली खिलाड़ियों को अपनी जन्म मिति का सर्टिफिकेट, खेल उपलब्धियों के सर्टिफिकेट व दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आनी होगी। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की टीए व डीए नहीं दिया जाएगा। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि महिला विंग एकेडमी के ट्रायल हाकी चीफ कोच राजिंदर सिंह की देखरेख में होंगे। ट्रायल की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। कोचों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।

सुरजीत हाकी स्टेडियम में  टर्फ बदलने से पहले हाकी कैंप लगाया गया था। कैंप में छोटे बच्चे हिस्सा हाकी के गुर सीख रहे थे। कैंप में चीफ कोच राजिंदर सिंह ने स्वयं नन्हें खिलाड़ियों को हाकी के गुर व तकनीक के बारे में बता रहे थे। ओलंपियन राजिंदर सिंह ने कहा कि ओलंपिक में हाकी में कांस्य पदक जीतने के बाद हाकी का नया युग शुरु होगा। बच्चों का हाकी के प्रति क्रेज बढ़ेगा। बच्चे हाथों में हाकी स्टिक लेकर मैदान में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हाकी की नई पौध तैयार हो रही है। ग्रांसरूट खिलाड़ी तैयार करना समय की जरुरत है।

कैंप में 250 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके है। जालंधर ने देश को कई ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है जो देश का नाम रोशन कर रहे है। मिट्ठापुर, सुरजीत हाकी एकेडमी को हाकी की नर्सरी कहा जाए यह गलत नहीं होगा। भारतीय हाकी टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ी सुरजीत हाकी एकेडमी के थे।

यह भी पढ़ें-   Punjab New Cabinet: परगट सिंह ने नवजोत सिद्धू के साथ ज्वाइन की थी कांग्रेस, पूर्व हाकी कैप्टन वापसी करने में माहिर

यह भी पढ़ें-  Punjab New Cabinet: मंत्री बनने की दौड़ में आगे निकले गिलजियां, सुंदर शाम अरोड़ा का कटा पत्ता

chat bot
आपका साथी