महिला को धक्का देकर कार में बिठाया, सोने का कंगन लूटा

फुटबाल चौक पर बुधवार दोपहर कार सवार दो महिलाओं ने अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला को लूट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:54 AM (IST)
महिला को धक्का देकर कार में बिठाया, सोने का कंगन लूटा
महिला को धक्का देकर कार में बिठाया, सोने का कंगन लूटा

जागरण संवाददाता, जालंधर

फुटबाल चौक पर बुधवार दोपहर कार सवार दो महिलाओं ने अपने साथी के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला को लूट लिया। महिलाओं के गिरोह ने पहले तो महिला को कार में जबरन बिठाया और फिर सोने का कंगन लूट लिया। इसके बाद वो महिला को चिक-चिक चौक के पास कार से फेंक कर फरार हो गई। थाना डिवीजन नंबर दो और थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

शास्त्री नगर निवासी 64 वर्षीय शशि बाला ने बताया कि वह बेटी से मिलने के लिए अमृतसर गई थी। बुधवार दोपहर वह बस से जालंधर बस स्टैंड पहुंची। बस स्टैंड से आटो लेकर वह फुटबाल चौक तक आई और वहां बेटे का इंतजार करने लगी। जब काफी देर तक बेटा नहीं आया तो वह रिक्शे वाले से घर छोड़ने की बात करने लगी। इसी दौरान कार में सवार दो महिलाएं और एक पुरुष मौके पर पहुंचे और उनसे कहा कि यहां क्या कर रही हो। तुम्हारा बेटा तो कार में बैठा हुआ है। जब वह कार के पास पहुंची तो उन्हें कार में बेटा नहीं दिखा। इसी बीच एक महिला ने उन्हें धक्का देकर कार के अंदर बैठा लिया। कंधे की नस दबाने से हुई बेसुध

पुलिस को दी शिकायत में शशि बाला ने बताया कि एक महिला ने कंधे की नस दबा दी, जिससे वो बेसुध हो गई। महिला जब अपने घर पहुंची तो उन्हें पता लगा कि उनके हाथ के सोने के कंगन गायब हैं, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की। देर रात थाना दो की पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना दो के प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुजुर्ग और अकेली महिला को निशाना बनाता है गिरोह

कार सवार महिलाओं का यह गैंग जालंधर के लिए नया नहीं है। यह गैंग बुजुर्ग और अकेली महिलाओं को देखकर उन्हे निशाना बनाता है। गिरोह के सदस्य कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कई महिलाओं को बनाया निशाना अप्रैल 2018 : किशनपुरा निवासी देसराज की पत्नी रूपरानी घर से दवा लेने गई। रास्ते में एक कार में सवार तीन महिलाओं ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बिठाया व हथियार दिखाकर सोने की चूड़ी लूट ली। अप्रैल 2018 : न्यू रसीला नगर निवासी बुजुर्ग मदनलाल अपनी पत्नी तृप्ता अग्रवाल के साथ किशनपुरा से निकल रहे थे। तभी एक सफेद कार में तीन महिलाएं आई और तृप्ता को तेजधार हथियार दिखा कर उसके कानों की बालियां छीन ली। मई 2018 : रामामंडी के जोगिदर नगर में काकी पिड के गुरदेव लाल की पत्नी बेअंत कौर जा रही थीं। ईजी डे के पास एक सफेद कार से उतरी तीन महिलाओं ने बेअंत कौर को तेजधार हथियार से दिखाकर गहने उतार लिए। अगस्त 2021 : कार सवार महिला गैंग ने पानी मांगने के बहाने एक महिला का कंगन उड़ा लिया था।

chat bot
आपका साथी