जालंधर में लाखों खर्च करवा कनाडा गई पत्नी शादी से मुकरी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जालंधर में एक युवती ने विदेश में पढ़ाई के खर्चे के नाम पर लाखों रुपये लेकर शादी की और बाद में विदेश जाने के बाद शादी से मुकर गई। पुलिस ने आरोपित महिला उसके पिता व माता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:17 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:17 AM (IST)
जालंधर में लाखों खर्च करवा कनाडा गई पत्नी शादी से मुकरी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जालंधर में ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जालंधर, जेएनएन। एक युवती ने विदेश में पढ़ाई के खर्चे के नाम पर लाखों रुपये लेकर शादी की और बाद में विदेश जाने के बाद शादी से मुकर गई। थाना बारादरी की पुलिस ने आरोपित महिला चारू, उसके पिता विनय कुमार और माता ममता देवी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में अर्जुन नगर लाडोवाली रोड निवासी सीमा देवी ने बताया कि उनके बेटे विशाल की शादी करतारपुर में रहने वाली चारू के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों घूमने के लिए इंडोनेशिया गए। सारा खर्च उन्होंने उठाया। इसके बाद चारू कनाडा गई तो उसका सारा खर्चा भी उन्होंने ही उठाया। आरोप था कि उनको किसी रिश्तेदार ने चारू के परिजनों से मिलवाया था और कहा था कि लड़की को अब बाहर नहीं भेज सकते। यदि कोई लड़का शादी के लिए सहमत हो जाए और सारा खर्च उठा ले तो लड़की उसे भी बाहर ले जाएगी।

कनाडा जाने के बाद लड़की ने विशाल को फोन करना बंद कर दिया। उन्होंने लड़की के परिजनों से बात की तो उन्होंने भी टालमटोल शुरू कर दी। बाद में लड़की ने अपने फोन नंबर भी बदल लिया। आरोप था कि लड़की ने जो कागज उनको विदेश भेजने के लिए दिए थे वो भी गलत निकले।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी