महाराणा प्रताप जी का जन्मदिवस मनाया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप जी का जन्मदिवस मनाया। श्री गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति का गीत गाकर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:41 PM (IST)
महाराणा प्रताप जी का जन्मदिवस मनाया
महाराणा प्रताप जी का जन्मदिवस मनाया

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच ने भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप जी का जन्मदिवस मनाया। श्री गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति का गीत गाकर किया गया। मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगलों को कई बार युद्ध में नाकों चने चबाए थे। वह बचपन से ही साहसी, वीर, स्वाभिमानी एवं स्वतंत्रताप्रिय थे। शर्मा ने कहा की कौन कहता है कि 'अकेले जंग जीती नहीं जाती, बनके कोई राणा प्रताप जंग में उतरे तो सही'। मंच के जालंधर जिला अध्यक्ष बोबीन शर्मा ने कहा कि उनका देशप्रेम, पराक्रम और स्वाभिमानी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। यहां सरवन कुमार शर्मा, मोहित सोनी, यशपाल कंबोज, मुनीश राजपूत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी