जालंधर के आर्य समाज मंदिर में जन्मदिन के मौके पर करवाया यज्ञ, भजनों पर झूमे भक्त

सुरेश शास्त्री जी ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इस मौके पर प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें यज्ञ करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। जो भी अपने जन्मदिन पर यज्ञ करते हैं उनकी आयु लंबी होती है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 04:29 PM (IST)
जालंधर के आर्य समाज मंदिर में जन्मदिन के मौके पर करवाया यज्ञ, भजनों पर झूमे भक्त
आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर, में रविवार को सप्ताहिक यज्ञ करवाया गया। जागरण

जासं, जालंधर। आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर, में रविवार को सप्ताहिक यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान राघव शर्मा एवं उनकी माता डालिया शर्मा ने जन्मदिन के शुभ अवसर पर आहुति डालकर यज्ञ करवाया। सुरेश शास्त्री जी ने पवित्र वेद मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। इस मौके पर प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं, जिन्हें यज्ञ करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है। जो भी अपने जन्मदिन पर यज्ञ करते हैं, उनकी आयु लंबी होती है। उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती और सदैव सत्मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा मिलती है।

आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने सुखी बसे संसार सब दुखिया रहेगा कोय, यह अभिलाषा हम सब की मेरे भगवान ने पूरी होये जिंदगी का सफर करने वाले। अपने मन का दिया तो जला ले ईश्वर भक्ति आदि भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यज्ञ ही ऐसा माध्यम है जिससे वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है। इस करोना महामारी के कारण संक्रमण फैला हुआ है। यज्ञ करके वातावरण को शुद्ध किया जा सकता है। इसलिए हमें घर-घर में यज्ञ का आयोजन करना होगा। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल जी ने मंच संचालन किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश मेहता, विजय कुमार चावला, पूनम मेहता, भूपेंदर उपाध्याय, नालिनि उपाध्याय, अनु आर्य, सुनीता शर्मा, सुनित भाटिया, डिंपल भाटिया, गौरव आर्य, चारू शर्मा, अर्चना देवी, अमित सिंह, ज्योति सिह, प्रवीण शर्मा, रेवा खन्ना, खुशबू मिश्रा, नीतू मिश्रा, शिवम मिश्रा, प्रिया मिश्रा, रेणु सुद, सुरेंद्र खन्ना, चौधरी हरि चंद, कुबेर शर्मा, नंदिनी शर्मा, अमरजीत, सुदेश कुमार और अन्य कॉलोनी निवासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी