मैली चादर ओढ़ के कैसे दरबार तेरे आऊं..

आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में सप्ताहिक सत्संग करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 09:11 PM (IST)
मैली चादर ओढ़ के कैसे दरबार तेरे आऊं..
मैली चादर ओढ़ के कैसे दरबार तेरे आऊं..

जागरण संवाददाता, जा्लंधर : आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में सप्ताहिक सत्संग करवाया गया। इसमें भजन गायिका किरण मरवाहा ने मैली चादर ओढ़ के कैसे दरबार तेरे आऊं.. भजन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत भजन गायक सुरिन्दर सिंह गुलशन ने भजन पेश किए।

इससे पहले पं. सत्य प्रकाश शास्त्री, पं. बुद्धदेव, पं. आनंद प्रकाश ने मंत्रोचारण कर हवन यज्ञ करवाया। इस मौके पर मुख्य यजमान प्रमिला अरोड़ा, श्री मति सुशीला खरबंदा, सुशीला भगत, रीतु उप्पल, पृथ्वी उप्पल, एश्वर्या कपूर, अनामिका कपूर मुख्य थी। इसके उपरांत अजमेर से आए स्वामी विश्वानंद छह प्रकार की सम्मति के विषय पर विचार वक्त किए। शम, दम, उपरीति , तितिक्षा ,श्रद्धा और समाधान पर जानकारी दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर बलदेव मेहता, मोहन चावला, कमल किशोर, पूर्ण सिंह, राजेन्द्र देव सिंह, वोन्द साहनी, अश्वनी आर्य, आनंद प्रकाश चावला, सारिता, कमलेश सेठी, तृप्ता खन्ना, प्रेम भाटिया, पूनम सेठी, मधु सेठ, जामिनी कपूर, अशोक भारती, उनीमा कोहली, सीता चड्डा, उर्वशी, के अलावा इलाका निवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी