जालंधर के मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में करवाया मां बगलामुखी यज्ञ

मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौक स्थित गुलमोहर सिटी में साप्ताहिक मां बगलामुखी यज्ञ करवाया गया। इसकी अगुआई धाम के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने की। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य जैसे कर्म करेगा वैसा ही फल मिलेगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:57 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:57 PM (IST)
जालंधर के मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में करवाया मां बगलामुखी यज्ञ
बुधवार को जालंधर की गुलमोहर सिटी में साप्ताहिक मां बगलामुखी यज्ञ करवाया गया।

जालंधर, जेएनएन। बुधवार को मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौक स्थित गुलमोहर सिटी में साप्ताहिक मां बगलामुखी यज्ञ करवाया गया। इसकी अगुआई धाम के संस्थापक व संचालक नवजीत भारद्वाज ने की। सबसे पहले पं. अविनाश गौतम व पंडित पिंटू शर्मा ने नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित्त माला जाप किया। मुख्य यजमान संजीव शर्मा व रत्नेश सैनी ने सपरिवार पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ में आहुति डलवाई।

जैसे बीज बोओगे, वैसा फल पाओगे

इस मौके पर नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य जैसे कर्म करेगा, वैसा ही फल मिलेगा। जैसे बीज बोओगे वैसा फल पाओगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य की हर सोच उसके जीवन के खेत में बोया गया एक बीज है। यदि मनुष्य अच्छी सोच के बीज बोएगा तो अच्छा फल मिलेगा। अगर बुरी सोच के बीच बोएगा तो बबूल ही मिलेगा। भविष्य को खुशहाल बनाने के लिए हमें उन बीजों पर ध्यान देना होगा जो आज बो रहे हैं। प्रेम के बीज बोएंगे तो प्रेम के ही फल अंकुरित होकर आएंगे। क्रोध और गाली-गलौज के बीज बोएंगे तो खुद के लिए विषैले वातावरण का निर्माण होगा। मनुष्य की सोच जैसी होगी उसके विचार भी वैसे बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें - जालंधर के माई हीरां गेट में माय स्टूडेंट बुक वर्ल्ड पर पुलिस की रेड, कॉपीराइट उल्लंघन का है मामला

सच्ची श्रद्धा से कठिन कार्य भी सरल

भारद्वाज ने कहा कि श्रद्धा वह चमत्कारिक शक्ति है जो भक्त को पत्थर में भी प्रभु के दिव्य रुप का दर्शन कराती है। अगर दिल में सच्ची श्रद्धा है तो कठिन से कठिन कार्य भी सहज व सरलता से हो जाते हैं। उन्होने कहा कि मन में ही स्वर्ग होता है और मन में ही नरक। व्यक्ति खुद के कर्मों द्वारा ही अपने घर-परिवार को स्वर्ग बनाता है और खुद ही नरक।

इस अवसर पर संजीव शर्मा, बावा, समीर चोपड़ा, मुकेश चौधरी, अश्विनी शर्मा धूप वाले, विनोद लूथरा, सुरेंद्र सिंह, गुरबाज सिंह, बलजिंदर सिंह, रोहित बहल, यज्ञ दत्त, अवतार सिंह, पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, पुनीत डोगरा, संजय, प्रदीप शर्मा, सोनू छाबड़ा, विकास अग्रवाल, राजीव, दिशांत शर्मा, अशोक शर्मा, प्रिंस, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, गनेश कुमार, प्रवीण,दीपक, सुनील जग्गी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी