Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी सुहावना बना रहेगा मौसम, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी

Weather Update Jalandhar जालंधर में आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलेगी। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे के लिए गए दिए गए संकेत के मुताबिक सप्ताह के पहले दिन भी मौसम सुहावना बना रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:12 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:12 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी सुहावना बना रहेगा मौसम, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी
Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में रविवार के बाद सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस कारण लोगों को गर्मी तथा उमस से राहत मिलेगी। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलेगी। लेकिन इस दौरान तापमान में इजाफा होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे के लिए गए दिए गए संकेत के मुताबिक सप्ताह के पहले दिन भी मौसम सुहावना बना रहेगा।

दरअसल पिछले कई दिनों से रोजाना तेज धूप खिल रही है। जिस कारण गर्मी तथा उमस में भी इजाफा हो गया था। अक्टूबर के शुरुआत से हुई पाकेट रेन के बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 35 डिग्री सेल्सियस को छू गया। वहीं रविवार को सुबह से लेकर दिन भर आसमान में छाए रहे बादल तथा तेज हवाएं चलने के बाद हुई बारिश ने लोगों को काफी हद तक निजात दे दी। इस बीच अधिकतम तापमान लुढ़क कर 24 डिग्री सेल्सियस रह गया। इस बारे में मौसम से डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार के बाद धूप खिली रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  आज व कल नहीं होगी मीट व शराब की बिक्री

जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर 18 व 19 अक्टूबर को मार्ग और धार्मिक समागम स्थल के नजदीक मीट व शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। एडीसी अमरजीत सिंह बैंस ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को लेकर यह फैसला लिया गया है। 18 अक्टूबर को केवल बस्तियात इलाकों में ही यह नियम लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें-  जालंधर में डेंगू से मीडिया कर्मी के 12 वर्षीय बच्चे की मौत, प्लेटलेट्स घटने पर लुधियाना ले गए थे घरवाले

यह भी पढ़ें- Rail Roko Andolan : जालंधर में आज सुबह 10 बजे से रेल ट्रैक पर बैठेंगे किसान, कृषि सुधार कानून रद करने की मांग

chat bot
आपका साथी