Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी दिनभर खिलेगी तेज धूप, लोगों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत

Weather Update Jalandhar जालंधर में शुक्रवार को दिन भर खिली धूप के बाद अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान दोपहर के समय धूप खिली रहेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:45 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज भी दिनभर खिलेगी तेज धूप, लोगों को ठंड से नहीं मिलेगी राहत
Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिली रहेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में शुक्रवार को दिन भर खिली धूप के बाद अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में इजाफा हो गया। बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में इजाफे का सिलसिला बरकरार रहेगा। लेकिन इसके साथ चलने वाली शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है।

दरअसल, दिसंबर माह के शुरुआत से लेकर सर्दी में लगातार इजाफा हो रहा है। इस क्रम में वीरवार को सीजन में पहली बार दिन भर धूप नहीं खिली। वहीं आसमान में बादल छाए रहने तथा शीतलहर के चलते अधिकतम तापमान पहली बार लुढ़क कर 21 डिग्री सेल्सियस रह गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि, शुक्रवार को धूप खिली रहने के बाद अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया‌। लेकिन शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली।

इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि दिसंबर के मध्यांतर तक बारिश की संभावना प्रबल है। इसके बाद सर्दी में इजाफा होना तय है। इसके साथ ही न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में भी इजाफा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी