Weather Update Jalandhar : जालंधर में दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई, दोपहर को खिलेगी धूप

जालंधर के बाहरी इलाकों में सुबह से धुंध छाई हुई है। सप्ताह के पहले दिन के बाद दूसरे दिन दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। बावजूद इसके तापमान में इजाफा नहीं हुआ। बल्कि एक दिन पूर्व अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर 23 डिग्री तक रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 07:44 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में दिन की शुरुआत धुंध के साथ हुई, दोपहर को खिलेगी धूप
जालंधर में धुंध के साथ हुई दिन की शुरुआत।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में बुधवार को दिन की शुरुआत शहर के बाहरी इलाकों में धुंध के साथ हुई। धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। लोग दिन के समय लाइटें जलाकर वाहन चलाते दिखें। वाहन सड़कों पर रेंगते दिखे। सप्ताह के पहले दिन के बाद दूसरे दिन दोपहर के समय तेज धूप खिली रहेगी। बावजूद इसके तापमान में इजाफा नहीं हुआ। बल्कि एक दिन पूर्व अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर 23 डिग्री तक रहेगा।

इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री से कम होकर नौ डिग्री सैल्सियस तक जाने की संभावना है। कारण, धूप के साथ शीत लहर का चलना था। इस कारण धूप के बावजूद लोगों को ठंड ने सताएगी। वहीं दिन ढलते ही तापमान में भारी गिरावट के चलते लोगों ने ठिठुरन भी महसूस होगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते है कि दिसंबर माह के मध्यांतर तक आसमान में बादल छाए रहने व बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि मौसम का बदलता मिजाज सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बुजुर्गों व बच्चों को इससे बचकर रहने की जरूरत है ।उन्हें सुबह शहर पर जाने से पहले पूरी तरह से गर्म कपड़ों में पैक हो जाना चाहिए। दिन में खाने के साथ कम से कम दो बार गुनगुने पानी का सेवन करें और खाना भी गरम खाए।

chat bot
आपका साथी