जालंधर का मौसम : शीतलहर से तापमान में आई गिरावट, दिसंबर के मध्य में बारिश होने की संभावना

जालंधर में दिसंबर माह के शुरुआत से लेकर रोजाना तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को धूप खिली रहने के बावजूद चली शीतलहर के दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई। जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:32 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:32 AM (IST)
जालंधर का मौसम : शीतलहर से तापमान में आई गिरावट, दिसंबर के मध्य में बारिश होने की संभावना
जालंधर में शीतलहर के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में दिसंबर माह के शुरुआत से लेकर रोजाना तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को धूप खिली रहने के बावजूद चली शीतलहर के दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट हो गई। जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई। उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत रहेगा।

दरअसल, मौसम विभाग ने दिसंबर माह के मध्यांतर तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने तथा शीतलहर की संभावना प्रबल है। उधर पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। बुधवार को दिनभर अधिकतम तापमान 23 तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान में और भी गिरावट हो सकती है। कारण पहाड़ी इलाकों में सर्द हवाओं का दबाव मैदानी इलाकों पर पड़ने लगा है। इसके अलावा तड़के तथा रात को धुंध की चादर बिछी रहने की भी संभावना है। ‌

उधर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमएस भूटानी बताते हैं कि बढ़ती सर्दी में खासकर बच्चों तथा बुजुर्गों को लेकर अधिक एहतियात बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि अस्थमा के रोगियों को इस सर्दी के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी