Weather Update Jalandhar : जालंधर में तीन दिन खिलेगी धूप, उमस व गर्मी करेगी लोगों को परेशान

Weather Update Jalandhar जालंधर में सप्ताह के शुरूआती दौर में मौसम ने करवट ली और तापमान का पारा चढ़ा। लोगों के गर्मी से जूझना पड़ रहा है। अगले 3 दिन तक शहर में धूप खिली रहेगी। लोगों को गर्मी तथा उमस भी परेशानी देगी। ऐसे मौसम विभाग का अनुमान है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:14 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:14 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में तीन दिन खिलेगी धूप, उमस व गर्मी करेगी लोगों को परेशान
जालंधर में आने वाले तीन दिनों तक धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सप्ताह के शुरूआती दौर में मौसम ने करवट ली और तापमान का पारा चढ़ा। लोगों के गर्मी से जूझना पड़ रहा है। अगले 3 दिन तक निश्चित रूप से इजाफा होगा। लोगों को गर्मी तथा उमस भी परेशानी देगी। ऐसे मौसम विभाग का अनुमान है। दो अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। बुधवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार तक मौसम ऐसा ही चलेगा। शनिवार को बारिश पड़ने की संभावना है और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। पिछले सप्ताह लगातार बारिश होने की वजह से तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई थी। तब नवंबर जैसे ठंड का एहसास होने लगा था।

सोमवार को मौसम का मिजाज बदला आसमान साफ होने के साथ धूप निकलने के बाद एक बार फिर से तापमान में उछाल दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. विनीत शर्मा बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक रोजाना धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में भी इजाफा का दौर जारी रहेगा। लिहाजा अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को अपनी सेहत प्रति भी सजग रहना पड़ेगा।

बता दें कि पिछले सप्ताह बारिश होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी। बीते मंगलवार को मौसम में बदलाव के बाद तापमान में इजाफा हुआ था। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे थे और तेज बारिश भी हुई थी। ठंडी हवा व बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी कि अब फिर से धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आज आसमान साफ रहेगा और तापमान में बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 29th September 2021 : डीसी दफ्तर के सामने किसानों का धरना सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

chat bot
आपका साथी