Weather update Jalandhar : जालंधर में दोपहर के समय खिलेगी धूप, सप्ताह भर मौसम यथावत रहेगा

Weather update Jalandhar जालंधर में आज दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। वहीं तड़के तथा रात को तापमान कम होने के चलते लोग ठंड महसूस करेंगे। हालांकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहने के चलते सर्दी की दस्तक भी बरकरार रहेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 08:15 AM (IST)
Weather update Jalandhar : जालंधर में दोपहर के समय खिलेगी धूप, सप्ताह भर मौसम यथावत रहेगा
जालंधर में आज मौसम दिनभर साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आने वाले सप्ताह भर मौसम यथावत रहने की संभावना है। जिसके तहत दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। वहीं तड़के तथा रात को तापमान कम होने के चलते लोग ठंड महसूस करेंगे। हालांकि, सप्ताह भर इससे कम तापमान होने की संभावना नहीं है। लिहाजा, न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रहने के चलते सर्दी की दस्तक भी बरकरार रहेगी।

दरअसल, सप्ताह भर में ही तापमान का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। जिसके तहत सुबह तथा दोपहर के तापमान में आधे का अंतर आ गया है। अगर दोपहर के समय तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होता है तो तड़के तथा रात के समय यह तापमान 14 डिग्री तक रह रहा है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि नवंबर के मध्यांतर के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होगी जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के मध्यांतर के बाद ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।

जालंधर में कार्तिक मास को लेकर शहर में निकाली प्रभातफेरी

जालंधर में कार्तिक मास को लेकर श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर से प्रभातफेरी निकालने का दौर जारी है। इस क्रम में 18वीं प्रभातफेरी हेमंत थापर के माई हीरां गेट स्थित निवास स्थान पर पहुंची। इसका आगाज केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सग्गड़, मनोज कौशल व करतार सिंह द्वारा गुरु वंदना तथा वैष्णव वंदना से किया गया। इसके उपरांत केवल कृष्ण ने कार्तिक मास के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने ‘गोविंद हरे गोपाल हरे, श्री राम जय राम जय जय राम व चंडीगढ़ से आए बलराम दास ब्रह्मचारी द्वारा किए हरे कृष्ण महामंत्र का उच्चारण किया गया। इस मौके पर राजीव मोदी, संपन्न मोदी, कन्नू मोदी, विजय मोदी, दीपक मोदी, जसवीर मोदी, गौरव थापर, जगन्नाथ, जीवन वर्मा, दीपक खन्ना, कपिल खन्ना, पारस खन्ना, चंद्रमोहन राय, भुवनेश्वर राय, पवन के अलावा नई उड़ान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य राजन गुप्ता, रमन गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजीव भोला, सीए वरुण आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी