Weather Update Jalandhar : जालंधर में दोपहर को खिलेगी धूप, रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

Weather Update Jalandhar जालंधर में दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान तड़के तथा देर रात न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 09:27 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 09:27 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में दोपहर को खिलेगी धूप, रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
Weather Update Jalandhar जालंधर में रात व तड़के का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में इजाफे के साथ 29 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू जाएगा। हालांकि तड़के तथा रात के समय तापमान में गिरावट का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान तड़के तथा देर रात न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस तक रह जाएगा। वहीं अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

दरअसल, दीपावली के बाद से लेकर तड़के तथा दोपहर के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को अधिकतम 29 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते दोपहर के समय तो लोग गर्मी महसूस करेंगे तो वहीं देर रात तथा तड़के ठिठुरन भी बढ़ जाएगी। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर पड़ रहा है। जिसके चलते दोपहर तथा देर रात के बीच के तापमान में आधे से भी अधिक का अंतर आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में हवा का दबाव तथा बदलते मौसम का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। अगले सप्ताह के शुरुआत से लेकर तापमान में और भी गिरावट का दौर जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी