Weather Update Jalandhar : जालंधर में बदला मौसम का मिजाज, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आया आधे से अधिक का अंतर

जालंधर में नंवबर माह में मौसम मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। किसके तहत अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आधे से अधिक का अंतर आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:17 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:17 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में बदला मौसम का मिजाज, न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आया आधे से अधिक का अंतर
जालंधर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में नंवबर माह में मौसम मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। किसके तहत अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आधे से अधिक का अंतर आ गया है। माह के मध्यांतर के बाद तापमान में भारी गिरावट के साथ पारा न्यूनतम दस डिग्री तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। जिसके तहत न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर तो कम होगा ही साथ ही ठिठुरन बढ़ जाएगी। बुधवार को दिन अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम दस डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

दरअसल, दिवाली के बाद से लेकर मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। जिसके तहत दोपहर के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच रहा है, लेकिन दिन ढलते ही न्यूनतम तापमान दस डिग्री के आसपास रह रहा है। जिससे तड़के व रात को ठंड बढ़ती जा रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह बताते है कि नवंबर के अंतिम दिनों में तापमान में तेजी के साथ गिरावट होगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहे हवा के दबाव का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। आने वाले दिनों में ठंड का बढ़ना तय है।

chat bot
आपका साथी