Weather Update Jalandhar : जालंधर में सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ी

जालंधर में इस सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना प्रबल है। इससे पूर्व आसमान में बादल छाए रहने तेज हवाएं चलने तथा धुंध बढ़ने के संकेत भी मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। वहीं वीरवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:52 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:52 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ी
जालंधर में सप्ताह के अंत तक बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में इस सप्ताह के अंत तक बारिश की संभावना प्रबल है। इससे पूर्व आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा धुंध बढ़ने के संकेत भी मौसम विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं। वहीं वीरवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने तथा तेज हवाएं चलने से ठिठुरन भी बढ़ गई। दरअसल, दिसंबर माह के शुरुआत से लेकर मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन हो रहा है। ठंड बढ़ रही है, तो तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।

वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 21 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीजन में यह पहला अवसर था, जब अधिकतम तापमान लुढ़क कर 21 डिग्री तक रह गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी तथा हवा के दबाव का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार तक बारिश की संभावना प्रबल है। इस कारण तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी