Weather Update Jalandhar : जालंधर में अगले सप्ताह बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड

Weather Update Jalandhar जालंधर में ठंड का कहर आने वाले दिनों में बढ़ जाएगा। अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस बीच तापमान में तो गिरावट होगी ही साथ ठिठुरन भी निश्चित रूप से बढ़ जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:09 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:09 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में अगले सप्ताह बारिश की संभावना, तेज हवाएं चलने से बढ़ेगी ठंड
Weather Update Jalandhar जालंधर में अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में ठंड का कहर आने वाले दिनों में बढ़ जाएगा। जिसके तहत अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने तथा बारिश की संभावना प्रबल है। इस बीच तापमान में तो गिरावट होगी ही साथ ठिठुरन भी निश्चित रूप से बढ़ जाएगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर दिए गए हैं। उधर, रविवार को दिन भर अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में भारी अंतर के बीच तड़के तथा रात को सर्दी का प्रकोप बढ़ गया।

दरअसल, नवंबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है‌। वहीं माह के अंत तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद से लेकर ठंड में इजाफा होता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि अगले सप्ताह बारिश की संभावना प्रबल है। इसके बाद न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। जिससे ठिठुरन बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी