Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दोपहर के समय खिलेगी तेज धूप, बावजूद कम नहीं होगा तापमान

Weather Update Jalandhar जालंधर में दो दिनों के बाद सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। बावजूद इसके तापमान में गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनोें तक मौसम यथावत रहने वाला है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 07:57 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 07:57 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज दोपहर के समय खिलेगी तेज धूप, बावजूद कम नहीं होगा तापमान
Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दोपहर को तेज धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में दो दिनों के बाद सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को दोपहर के समय तेज धूप खिलेगी। बावजूद इसके तापमान में गिरावट नहीं होगी। इस कारण मौसम में ठंडक बनी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनोें तक मौसम यथावत रहने वाला है। जिसके तहत धूप के बावजूद हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से ठंड बरकरार रहेगी। दरअसल, शनिवार को रात आठ बजे के बाद आसमान में खिले बादल, तेज हवाएं चलने व मुस्लाधार बारिश के दौर रविवार को सुबह भी निरंतर जारी रहा। जिसके चलते सप्ताह के शुरूआत में अधिकतर 32 डिग्री सैल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर 22 डिग्री सैल्सियस रह गया।

वहीं, पहली बार अक्टूबर माह में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सैल्सियस रह गया। जिसके चलते लोगों ने अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी ठंड महसूस की। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. वीनित शर्मा बताते है कि करीब तीन दशक के बाद अक्टूबर में तापमान इतना कम हुआ है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम यथावत बना रहेगा। जिससे ठंड की दस्तक से इंकार नहीं किया जा सकता। इसी तरह कृषि विशेषज्ञ डा. गुलाटी बताते है कि बेमौसमी बारिश के कारण लोकल सब्जियों की फसल प्रभावित होगी। जिसमें गोबी, मूली व टमाटर की फसल सबसे अधिक प्रभावित होगी। इस दौरान लोगों को फिलहाल महंगी सब्जियां ही खानी पड़ेंगी।

चैलेंजर्स ट्राफी में पंजाब की पांच खिलाड़ी चयनित

जालंधर। बीसीसीआइ की ओर से 25 अक्टूबर से सात नवंबर तक जयपुर में करवाई जा रही अंडर-19 महिला एक दिवसीय चैलेंजर्स ट्राफी में पंजाब की पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें दो खिलाड़ी जालंधर से हैं। जालंधर से मुस्कान सौगी इंडिया ए, खुशनवल चहल इंडिया डी, लुधियाना की ऐशमीन कौर इंडिया ए, अमृतसर की प्रगति सिंह इंडिया बी व पटियाला से मन्नत कश्यप का इंडिया सी टीम में चयन हुआ है। जालंधर महिला क्रिकेट टीम के इंचार्ज व कोच आशुतोष शर्मा ने कहा कि पीसीए व जेडीसीए के लिए गर्व की बात है।

chat bot
आपका साथी