Weather Update Jalandhar : जालंधर में सुबह निकली तेज धूप, लोगों को ठंड से मिली राहत

Weather Update Jalandhar जालंधर में वीरवार सुबह के समय तेज धूप खिलने के बाद न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हो गया। हालांकि तड़के तथा रात के समय लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। लिहाजा खिली धूप का आनंद लोगों ने जरूर लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:26 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में सुबह निकली तेज धूप, लोगों को ठंड से मिली राहत
जालंधर में सुबह निकली तेज धूप से लोगों को मिली ठंड से राहत।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में वीरवार सुबह के समय तेज धूप खिलने के बाद न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हो गया। हालांकि तड़के तथा रात के समय लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। लिहाजा खिली धूप का आनंद लोगों ने जरूर लिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम यथावत बना रहेगा। उधर, तड़के व रात के तापमान में अंतर के चलते तड़के व रात को ठंड बढ़ती जा रही है। दरअसल, नवंबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना मौसम करवट ले रहा है। तड़के ठंडी हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट हो रही है। दोपहर के समय रोजाना तेज धूप खिली रहने के बाद से ही तड़के व रात के तापमान में दोपहर के तापमान का भारी अंतर आ रहा है। जिसके परिणामस्वरुप तड़के व देर रात को तापमान गिरावट हो रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में तेजी के साथ बदलाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का असर मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के अंत तक मौसम यथावत रहेगा।

chat bot
आपका साथी