Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में ठंड का प्रकाेप बढ़ा, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़का,

Weather Forecast Jalandhar नवंबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना तापमान में गिरावट हो रही है। जिसके तहत रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी 2 डिग्री नीचे लुढ़क गया।जिसके चलते लोगों ने खूब ठंड महसूस की।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:55 AM (IST)
Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में ठंड का प्रकाेप बढ़ा, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक लुढ़का,
सप्ताह के पहले दिन भी रहेगा यथावत। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar: जिले में ठंड का प्रकाेप लगातार बढ़ रहा है। इस बार न्यूनतम तापमान लुढ़ककर आठ डिग्री सेल्सियस रह गया। जिससे ठिठुरन तो बढ़ी ही साथ ही दिन ढलते ही लोग घरों में दुबकने को विवश भी हो गए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे यानी सप्ताह के पहले दिन भी मौसम यथावत रहेगा।

दरअसल, रविवार को दोपहर के समय तेज खिली धूप के बीच 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान दिन ढलते ही लुढ़क मात्र 8 डिग्री सेल्सियस रह गया। इसके चलते लोगों ने खूब ठंड महसूस की। साेमवार काे भी दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप खिल गई।

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट; AQI में सुधार

पहाड़ी इलाकों में चल रही सर्द हवाओं का असर

नवंबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर रोजाना तापमान में गिरावट हो रही है। जिसके तहत रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी 2 डिग्री नीचे लुढ़क गया। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि नवंबर माह के अंत तक न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में भारी अंतर के चलते तड़के तथा रात के समय ठंड का प्रकोप बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ाें में चल रही सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के पास ग्रेनेड विस्‍फोट से सनसनी, जांच जारी, सुरक्षा कड़ी की

लाेगाें ने पार्काें में लिया धूप का आनंद

वह बताते हैं कि दिसंबर के शुरुआत से पहले तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री तक लुढ़क सकता है। लाेग पार्काें में धूप का आनंद लेते हुए देखे गए। इसके अलावा अब बाजाराें में भी चहल-पहल बढ़ गई है। दिन में माैसम में बदलाव के कारण ही बाजाराें में राैनक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-DAP Crisis: बठिंडा में डीएपी के लिए भटक रहे किसान, सुबह 5 बजे ही इफ्को केंद्र के बाहर लग रही कतारें

chat bot
आपका साथी