Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में आज फिर छाएंगे बादल, दोपहर के बाद बूंदाबांदी के आसार

Weather Forecast Jalandhar जालंधर में रविवार के बाद सोमवार को मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार के बाद मौसम सुहावना बना रहेगा। दरअसल बीते सप्ताह की शुरुआत से लेकर अधिकतर दिन पॉकेट होती रही।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 08:38 AM (IST)
Weather Forecast Jalandhar: जालंधर में आज फिर छाएंगे बादल, दोपहर के बाद बूंदाबांदी के आसार
जालंधर में सोमवार के बाद मौसम सुहावना बना रहेगा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Forecast Jalandhar : शनिवार को बाद दोपहर शुरू हुई बारिश के चलते शहर के तापमान में भारी गिरावट के बाद दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान लोगों ने गर्मी से काफी हद तक निजात हासिल की साथ ही सुहावने मौसम का आनंद भी लिया। इसका असर रविवार को भी बरकरार रहने की संभावना है। इस बीच सुबह के समय बादल छाए रहने तथा दोपहर को बूंदाबांदी की संभावना प्रबल है।

इसके चलते रविवार को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि सोमवार को मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार के बाद मौसम सुहावना बना रहेगा। दरअसल, बीते सप्ताह की शुरुआत से लेकर अधिकतर दिन पॉकेट होती रही। यही कारण रहा कि उमस भी बढ़ गई थी। अब माैसम में धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Kisan Andolan: अदाणी का साइलाे बंद हाेने से बेराेजगार युवकाें का Kisan संगठनाें से सवाल, हम भी तो किसान हैं; कहां जाएं

हवा में नमी की मात्रा 95% तक रही

इस बीच हवा में नमी की मात्रा 95% तक रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे तक मौसम सुहावना बना रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही कारण रहा कि दिन ढलते ही तेज हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से काफी हद तक निजात हासिल की।

यह भी पढ़ें-कपूरथला आरसीएफ के चीफ इंजीनियर के घर CBI का छापा, 2.5 लाख कैश व दस्तावेज बरामद

सोमवार के बाद मौसम सुहावना बना रहेगा

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि कमजोर मानसून के चलते इस बार अधिकतर दिन पॉकेट रेन हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार के बाद मौसम सुहावना बना रहेगा। इस बीच तापमान में भी निश्चित रूप से गिरावट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-Teachers Day 2021: किसी ने फोन पर कक्षा लगाई तो किसी ने आडियो-वीडियाे से बच्चों में अंग्रेजी का डर किया दूर

chat bot
आपका साथी