विवेक राठौर बने लघु उद्योग भारती के प्रधान

लघु उद्योग भारती जालंधर इकाई की मीटिग में विवेक राठौर को प्रधान बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:33 AM (IST)
विवेक राठौर बने लघु उद्योग भारती के प्रधान
विवेक राठौर बने लघु उद्योग भारती के प्रधान

जागरण संवाददाता, जालंधर

लघु उद्योग भारती जालंधर इकाई की मीटिग बीते दिन हुई। इसमें वर्तमान टीम का कार्यकाल समाप्त होने पर नई टीम की घोषणा की गई। इस क्रम में विवेक राठौर को जिला प्रधान व उत्तम चड्ढा को जिला महासचिव बनाया गया।

पूर्व प्रधान हरीश गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी व नई टीम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रधान अरविद धूमल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय तलवाड़, संयुक्त महासचिव पंजाब विशाल, प्रदेश उपप्रधान अवनीश परमार व विक्रांत शर्मा ने लघु उद्योग भारती जालंधर के वरिष्ठ सदस्यों मनोहर धवन, सतपाल शर्मा व प्राणनाथ भल्ला से विचार-विमर्श किया। नई टीम को अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति करने के पूरे अधिकार दिए गए। इस अवसर पर हरविदर सिंह नागी, अनिरुद्ध धीर, अनुज कपूर, अमित दुग्गल, वरुण भल्ला, सुमित दुग्गल, गुलशन तलवाड़ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी