विनोद मोदी व डॉ. जुगल किशोर सथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

विनोद मोदी एवं अपना पंजाब पार्टी से 2017 में जालंधर पश्चिमी हलके से चुनाव लड चुके डॉ जुगल किशोर अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:54 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:48 AM (IST)
विनोद मोदी व डॉ. जुगल किशोर सथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल
विनोद मोदी व डॉ. जुगल किशोर सथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, जेएनएन। बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य एवं श्री गुरु रविदास जी महाराज धर्म युद्ध मोर्चा के अध्यक्ष विनोद मोदी एवं अपना पंजाब पार्टी से 2017 में जालंधर पश्चिमी हलके से चुनाव लड चुके डॉ. जुगल किशोर साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

डॉ. जुगल किशोर पंजाब सेहत विभाग होम्योपैथी से रिटायर्ड क्लास वन ऑफिसर हैं। इस दौरान आप के तीन शहरी हलकों के ऑब्जर्वर अजमेर सिंह कालड़ा ने पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। जालंधर प्रधान डॉ. शिव दयाल माली व पंजाब उप प्रधान डॉ. संजीव शर्मा ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस मौके पर पद्मश्री करतार पहलवान ऑब्जर्वर कैंट हलका, दर्शन लाल भगत, बलबीर ओगला, एडवोकेट जीएस सरोया, सुभाष भगत उप प्रधान, राजविंदर कौर वूमेन विंग दोआबा, हरचरन सिंह संधू यूथ विंग, अमृतपाल सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी यूथ, बियास देव राना, राही बराड़ मौजूद थे।

डेरा मुखी को नामजद करने का सिख तालमेल कमेटी ने स्वागत किया

जालंधर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (सिट) की तरफ से डेरा सिरसा के मुखी को नामजद करने का सिख तालमेल कमेटी ने स्वागत किया है। सिख नेता तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, सतपाल सिंह सिदकी, गुरिंदर सिंह मझैल ने कहा कि डेरा मुखी का रिमांड लेकर पूरी सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस मौके पर बलदेव सिंह, हरजीत सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह सोनू, हरमनजोत सिंह, अमनदीप सिंह बग्गा, तरसेम सिंह, गुरमीत सिंह आदि लोग विशेष तौर पर मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी