एक सप्ताह पहले भाजपा छोड़ने वाले विक्रम विकी आम आदमी पार्टी में शामिल

विक्रम सिंह विक्की के साथ कई नेताओं ने जिला भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी से नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 03:37 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 03:37 PM (IST)
एक सप्ताह पहले भाजपा छोड़ने वाले विक्रम विकी आम आदमी पार्टी में शामिल
एक सप्ताह पहले भाजपा छोड़ने वाले विक्रम विकी आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, जेएनएन। जालंधर भाजपा देहाती नॉर्थ इकाई में अनदेखी से नाराज होकर साथियों समेत पार्टी छोड़ने वाले जिला भाजपा सचिव विक्रम सिंह विकी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान डॉक्टर शिव दयाल माली ने विक्रम सिंह विकी और उनके साथियों को पार्टी में शामिल किया और सिरोपा देकर सम्मानित किया।

विक्रम सिंह विकी ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी में ऐसी शक्ति है कि वह देश को सही ट्रैक पर लेकर जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हैं और देश हित में काम करने जाते हैं। विक्रम सिंह विक्की के साथ कई नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। यह सभी जिला भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी से नाराज हैं। इनका आरोप था कि अमरजीत सिंह अमरी कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके पैराशूट नेताओं को पार्टी में बढ़ावा दे रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी