श्रीकृष्ण के मथुरा गमन का वृतांत सुन भावुक हुए श्रद्धालु

ब‌र्ल्टन पार्क में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जारी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन साध्वी वैष्णवी ने श्री कृष्ण के मथुरा गमन का बखान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:38 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 01:38 AM (IST)
श्रीकृष्ण के मथुरा गमन का वृतांत सुन भावुक हुए श्रद्धालु
श्रीकृष्ण के मथुरा गमन का वृतांत सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, जालंधर : ब‌र्ल्टन पार्क में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जारी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन साध्वी वैष्णवी ने श्री कृष्ण के मथुरा गमन का बखान किया। ये वृतांत सुन विशाल पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुधारा बहने लगी। संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती ने कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कंस के आज्ञानुसार अंक्रूर जी कन्हैया तथा दाऊ को मथुरा से वृन्दावन की तरफ लेकर बढ़ जाते हैं। यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल जाती है। इस पर सभी उनसे मिलने के लिए नंद जी के आंगन में आकर खड़े हो जाते है। गोपियां तथा गवाल कन्हैया को भावभीनी विदाई देते हैं। मथुरा की निकुंज गलियां जिनमें कभी जीवन मुस्कराया करता था, आज उदास थी। उदासी से पटा हुआ था सारा गांव, ऐसे प्रतीत हो रहा था मानो शरीर से आत्मा निकल गई हो। इस दौरान गो सेवा तथा गो पूजन तथा गौ महत्व के बारे में विस्तार के साथ बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में गौरक्षा को लेकर ज्ञान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विष्णु धमरेतर के अनुसार गाय की सेवा करके 33 करोड़ देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है। गो माता के पंचगव्य से 400 से अधिक रोगों का उपचार संभव है। मंगल पांडे जैसे अनेकों वीरों ने जिस गो माता के रक्षण के लिए प्राणों की आहुति दी थी। संस्थान द्वारा गोरक्षा को लेकर चलाए जा रहे प्रकल्प के बारे में उन्होंने कहा कि देसी नस्ल में सुधार को लेकर आधुनिक सुविधाओं से लैस गोशाला चलाई जा रही है। जिसे पिछले वर्ष देश की सबसे बेस्ट गोशला का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके उपरांत उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत कर माहौल में परिवर्तन लाया। जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, गायक फिरोज खान, अनु रूद्रा, अमित तलवाड़, नरिंदर कुमार विज, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजिदंर बिट्टू, भाजपा नेता म¨हदर भगत सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी