Jalandhar Today 14th August 2021 : सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज लगेगी वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में वैक्सीन की डोज पहुंचने के बाद शनिवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में भी सुबह 9 बजे ही कैंप की शुरुआत होगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 08:26 AM (IST)
Jalandhar Today 14th August 2021 : सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज लगेगी वैक्सीन, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज सरकार स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन लगाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 14 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आज लगेगी वैक्सीन

जालंधर में वैक्सीन की डोज पहुंचने के बाद शनिवार को शहर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इस क्रम में सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे से वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर दादा कॉलोनी में भी सुबह 9 बजे ही कैंप की शुरुआत होगी। गढ़ा सरकारी हेल्थ सेंटर में सुबह 9:30 बजे वैक्सीन कैंप शुरू किया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस से खुद की रक्षा को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

बैठक

यूनाइटेड मीडिया क्लब की बैठक होटल सेखों ग्रैंड में दोपहर 3 बजे होगी। इस दौरान पत्रकार भाईचारे को दरपेश समस्याएं तथा उनके समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी।

भगवान शनि देव पूजन तथा यज्ञ

मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी की तरफ से भगवान शनि देव पूजन तथा हवन यज्ञ का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इस दौरान जिलेभर से श्रद्धालु शामिल होकर पावर यज्ञ में आहुतियां देंगे।

तैयारियों को लेकर बैठक

शिवसेना समाजवादी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस को लेकर मनाई जा रहे समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन संविधान चौक स्थित पार्टी कार्यालय में शाम 4 बजे होगा। जिसमें समारोह की तैयारियों पर विस्तार के साथ चर्चा की जाएगी।

पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले का विरोध किया

पाकिस्तान में मंदिरों पर हो रहे हमलों के विरोध में शिवसेना समाजवादी उतर आई है। मामले को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज द्वारा राज्यभर में मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री के डायरेक्टर भूपेंद्र ने उद्योपतियों को दिया आश्वासन, 400 एकड़ जमीन पर नया फोकल प्वाइंट स्थापित होगा

chat bot
आपका साथी